-->
बंद क्रशर प्लांट में 10 अपराधियों का धावा, गार्ड को बंधक बनाकर 10 लाख के उपकरण ले उड़े चोर

बंद क्रशर प्लांट में 10 अपराधियों का धावा, गार्ड को बंधक बनाकर 10 लाख के उपकरण ले उड़े चोर

हिरणपुर : थाना क्षेत्र के महारो गांव स्थित मोजीबूर रहमान के बंद क्रशर प्लांट में रविवार की रात अपराधियों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। करीब 10 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने नाइट गार्ड मोफिजुल शेख को बंधक बनाकर प्लांट से लगभग 10 लाख रुपये के उपकरण चोरी कर लिए।

गार्ड के अनुसार, रात करीब 12 बजे अपराधियों ने उसके हाथ बांध दिए और आंखों पर पट्टी लगाकर एक किनारे बैठा दिया। इसके बाद अपराधियों ने बेखौफ होकर करीब चार घंटे तक प्लांट में चोरी की। इस दौरान आठ छोटे-बड़े मोटर, मोटर कॉइल, केबल तार और क्रशर स्टार्टर समेत कई उपकरण खोलकर पिकअप वैन में लाद लिए। अपराधियों ने ट्रांसफार्मर का कॉइल निकालने की भी कोशिश की, लेकिन इसमें सफल नहीं हो सके।

वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी पिकअप वैन से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ कुमार गौरव, हिरणपुर थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह और सिमलोंग थाना प्रभारी सुखदेव साहा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और गार्ड से पूछताछ की।

फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान करने और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए छानबीन कर रही है।

0 Response to "बंद क्रशर प्लांट में 10 अपराधियों का धावा, गार्ड को बंधक बनाकर 10 लाख के उपकरण ले उड़े चोर"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4