
कांग्रेस ने आरक्षण को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान
बेगूसराय संवाददाता, नन्दकिशोर दास
रविवार को बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस के निर्देश पर बेगूसराय जिला महिला कांग्रेस कमिटी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर भावपूर्ण श्रधांजलि देते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को नमन किया। आयुर्वेदिक कॉलेज बेगूसराय के समीप बेगूसराय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रूबी शर्मा के नेतृत्व में जिला कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने स्टॉल लगाकर महिलाओं को पंचायत से संसद तक 33% आरक्षण के हक में हस्ताक्षर अभियान चलाया । सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने हस्ताक्षर कर महिलाओं के हक में पंचायत से संसद तक 33% आरक्षण की इस मांग को अपना समर्थन दिया। श्रीमती रूबी शर्मा ने कहा कि राजीव जी वस्तुतः स्वप्नद्रष्टा थे।21वीं सदी के भारत के निर्माण के लिए उन्होंने जो सपना देखा था,महिला कांग्रेस उन अधूरे सपनो को पूरा करने के लिए कृतसंकल्पित है चाहे वो भारत को संचार क्रांति का अगुआ बनाने का हो या फिर महिलाओं के राजनैतिक सशक्तिकरण का। राजीव जी ने त्रिस्तरीय पंचायत स्तर पर महिलाओं को आरक्षण देकर इस दिशा में कदम उठाया था। उनका मानना था कि महिलाओं के उत्थान और उनके राजनैतिक सशक्तिकरण के लिए इन्हें पंचायत से संसद तक 33%आरक्षण मिलनी चाहिये।
0 Response to "कांग्रेस ने आरक्षण को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान"
एक टिप्पणी भेजें