
मोमेंटम झारखंड: निर्माण और निर्यात के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी 'ओरिएंट क्राफ्ट लिमिटेड' अब झारखंड में
रांची,संवाददाता।
निर्माण और निर्यात के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी 'ओरिएंट क्राफ्ट लिमिटेड' की ओर से उद्घाटन से पूर्व आज शुक्रवार को रांची रेलवे स्टेशन रोड स्थित होटल बीएनआर चाणक्या में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कंपनी के सीएमडी सुधीर ढिंगरा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि देश के तीन राज्यों के बाद अब झारखंड में इस उद्योग को मोमेंटम झारखंड के तहत हुए एमओयू के बाद राज्य सरकार से अनुमति मिली है। संबोधन के दैरान ढिंगरा ने बताया कि झारखंड में यह पहली ऐसी कंपनी है जिसे झारखंड के मुख्यमंत्री ने इसे उद्योग को स्थापित कराने में रुचि दिखाई है। इस कंपनी के स्थापित होने से स्वरोजार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि जो लोग तकनीकी रुप से ट्रेंड हैं और अब तक इस राज्य से बाहर जाकर काम कर रहें हैं उन्हें अपने हीं राज्य में यह कंपनी रोजगार का अवसर प्रदान कराने के लिये कटिबद्ध है। इससे अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कुशल कामगारों को अपनी कार्यकुशलता को प्रदर्शित करने का एक सुनहरा अवसर भी मिलेगा।
झारखंड में 19 अगस्त, 2017 को सुबह 9.30 बजे 'ओरिएंट क्राफ्ट लिमिटेड' का रांची के इरबा में उद्घाटन समारोह है जिसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास के हाथो होनी है। इस कंपनी का पायलट प्रोजेक्ट 4 महीने के मोमेंटम झारखंड में सरकार के समर्थन, इसकी स्पष्ट नीतियों और त्वरित निर्णय और अनुमोदन के साथ शुरू किया गया है। इस संयंत्र/विनिर्माण इकाइयों में 225 मशीनें और 900 कर्मचारी हैं, और प्रशिक्षण, विनिर्माण और पैकिंग की सुविधा है। इसकी क्षमता हर महीने 1.5 लाख से 2 लाख परिधान उत्पादन और निर्यात की है। इसके माध्यम से इसमें काम कर रहे कामगारों की प्रतिभा दुनिया भर में जाएगी। इसके अलावा, निकटवर्ती क्षेत्रों से सभी श्रमिक जो झारखंड से आते हैं, जिन्हें पिछले कुछ महीनों में प्रशिक्षित किया गया है, उन्हें एक सम्मानजनक जॉब का अब पूरा अवसर मिलेगा। ओरिएंट क्राफ्ट, रांची में एक साल में 12,000-15,000 नौकरियों के निर्माण के लिए कटिबद्ध है।
जानकारी हो कि 'ओरिएंट क्राफ्ट लिमिटेड' परिधान डिजाइन, निर्माण और निर्यात के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी है जिसने 1970 के दशक के शुरूआती दौर में भारत से बाहर कपड़ों के निर्यात कारोबार को स्थापित करने का अवसर तैयार किया है। 2000 करोड़ रुपये लागत की यह कंपनी देश के तीन राज्यों राज्यों दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान के बाद अब झारखंड में अपना प्लांट स्थापित कर रही है, जो 40 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय ब्रांडों जैसे GAP, Polo और Marks & Spencer’s को अपने डिजाइन किये गये उत्पाद को आपूर्ति करती है।
0 Response to "मोमेंटम झारखंड: निर्माण और निर्यात के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी 'ओरिएंट क्राफ्ट लिमिटेड' अब झारखंड में "
एक टिप्पणी भेजें