-->
ट्यूटर ने की आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश

ट्यूटर ने की आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश

सिवान, संवाददाता।

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ साल की बच्ची के साथ उसके ट्यूटर ने ही दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची ने परिजन को बताया तो ट्यूटर की धुनाई के बाद उसे पुलिस के सिपुर्द कर दिया।
बताया गया कि अखैनिया गांव निवासी अजय कुमार मिश्र (40) करीब छह वर्ष से बच्ची को ट्यूशन पढ़ा रहा था। करीब एक माह से वह बच्ची के साथ गंदी हरकत करने लगा। मासूम उसकी हरकतों को समझ नहीं पा रही थी। वह समझती थी कि सर उसे प्यार-दुलार कर रहे हैं। बुधवार को उसने सीमा लांघने की कोशिश की तो बच्ची ने इसकी जानकारी परिजन को दी। ट्यूटर पढ़ाकर जा चुका था। परिजन उसे रंगेहाथ पकड़ने की फिराक में लग गए। गुरुवार की दोपहर में वह फिर ट्यूशन पढ़ाने आया तो परिजन छिप कर उसकी निगरानी करने लगे। उसने अपनी हरकतों को दोहराया तो पकड़कर उसकी धुनाई की गई। इसके बाद एएसपी कार्तिकेय शर्मा को फोन से घटनाक्रम की जानकारी दी। एएसपी ने मुफ्फसिल थाना की पुलिस को तुरंत मौके पर भेजा। वहां से अजय कुमार को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह बच्ची को दो साल की उम्र से ही पढ़ा रहा था। करीब एक महीने से उसकी नीयत खराब हो गई थी।

0 Response to "ट्यूटर ने की आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4