
समारोह में सम्मानित किए गए उत्कृष्ट खिलाड़ी
बेगूसराय/नन्दकिशोर दास
बेगूसराय जिला के कई विभूतियों ने राष्ट्र व जिला का नाम रौशन किया है। आज श्रेया रानी ने कांस्य पदक जीतकर राष्ट्र का नाम गौरव किया है। जो बेगूसराय व बिहार राज्य के लिए गौरव की बात है। उक्त बातें शनिवार को बीएमपी आठ स्थित मंजू सभागार में बेगूसराय जिला खेल महासंघ के बैनर तले आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए बीएमपी आठ के समादेष्टा सुधीर कुमार ¨सह ने कहीं। कहा कि आज हम सब इस बेटी के शानदार उपलब्धि पर गौरवान्वित हैं। नगर निगम के महापौर उपेंद्र प्रसाद ¨सह ने कहा कि विश्व के क्षितिज पर श्रेया रानी ने बेगूसराय का नाम रौशन किया है, वह काबिलेतारीफ है। नगर निगम की ओर से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। वहीं सदर एसडीओ जर्नादन कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय फलक पर बेगूसराय का नाम रौशन किया है इन बेटियों ने। उन्होंने श्रेया रानी, रागिनी कुमारी व खुशबू कुमारी के माता पिता को बधाई दी। बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के संरक्षक राजेश कुमार टूना ने कहा कि यह गौरव का क्षण है। बेगूसराय जिला खेल महासंघ के अध्यक्ष संजय ¨सह ने कहा कि श्रेया रानी भारत की बेटी है। आज इसने बेगूसराय को गौरवान्वित किया है। भारत्तोलन के जिला सचिव सुधीर कुमार राय उर्फ मुन्ना ने कहा कि बच्चियों ने विश्व फलक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया है। सम्मान समारोह को बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के संरक्षक राज कुमार ¨सह राजू, मैराथन सचिव राजीव कुमार, ताइक्वाइंडो जिला सचिव नन्दु कुमार ,जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष राजीव कुमार सहित अन्य ने संबोधित किया। मंच संचालन बेगूसराय जिला खेल महासंघ के महासचिव सह बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के सचिव श्याम नंदन ¨सह पन्नालाल एवं पवन कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला खेल महासंघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने किया।
0 Response to "समारोह में सम्मानित किए गए उत्कृष्ट खिलाड़ी"
एक टिप्पणी भेजें