-->
भाजपा कार्यकर्ताओं नें उप मुख्यमंत्री का किया ज़ोरदार स्वागत

भाजपा कार्यकर्ताओं नें उप मुख्यमंत्री का किया ज़ोरदार स्वागत

भाजपा कार्यकर्ताओं नें उप मुख्यमंत्री का किया ज़ोरदार स्वागत

सिंहवाड़ा, संवाददाता: विजय कुमार

स्थानिय प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत दरभंगा मुजफ्फरपुर एनएच 57 पर उप मुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी के दरभंगा आगमन पर अतरवेल चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जमघट आज सुबह से ही लगने लगा जाले विधायक श्री जिवेश कुमार मिश्र के नेतृत्व मे डाक्टर नंदू संतोष कुमार सिंह पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विजय चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता ने अपने लीडर और बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी जी की एक झलक पाने के लिए चिलचिलाती धूप मे घंटो खड़े रहे और भारत माता की जय हर हर महादेव जय श्रीराम के नारे लगाए।
जैसे ही उप मुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी जी का काफिला अतरवेल चौक पर पहुंचा कार्यकर्ताओं ने सुशील मोदी जिंदाबाद भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद प्रधानमंत्री जिन्दाबाद जैसे नारे लगाए वहीं जाले विधायक श्री जिवेश कुमार मिश्रा ने माल्यार्पण कर उप मुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी जी का जबरदस्त स्वागत किया इस अवसर पर भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी जी वहां से सीधे दरभंगा कार्यक्रम मे भाग लेने चले गए।

0 Response to "भाजपा कार्यकर्ताओं नें उप मुख्यमंत्री का किया ज़ोरदार स्वागत"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4