
उन्नाव साक्षी महाराज और सपा सांसद के नाम वोटर लिस्ट से गायब
साक्षी महाराज और सपा सांसद के नाम वोटर लिस्ट से गायब
उन्नाव, संवाददाता,अविनाश कुमार
निकाय चुनाव के पहले चरण मे यूपी के कानपुर एवं उन्नाव में मतदान को लेकर भारी उत्साह दिखने को मिल रहा है। सभी जगह मतदान केन्द्रों में लम्बी-लम्बी लाइनें लगी रही। इस चुनाव में मतदान के सारे रिकार्ड ध्वस्त होंगे।
उन्नाव में भाजपा सांसद साक्षी महाराज और पूर्व सांसद कांग्रेस की अन्नू टंडन के ही नाम वोटर लिस्ट से गायब हो गए। केंद्रीय निर्वाचन अायोग तक मामला पहुंचने पर हड़कंप मच गया है। इस मामले में डीएम का कहना है कि सांसद साक्षी महाराज का नाम मतदाता सूची से गायब होना वाकई एक बडी चूक है,
उपजिलाधिकारी को इस पूरे मामले की जांच के लिए आदेशित किया गया है, जो भी दोषी है उन पर कार्रवाई की जाएगी। उधर साक्षी महाराज ने कहा कि अपर जिलाधिकारी से इतनी बडी चूक कैसे हो गई जबकि वह लंबे समय से जनपद में हैं। इधर कानपुर में सपा से राज्य सभा सांसद चौधरी सुखराम सिंह यादव का नाम मतदाता सूची से गायब हो गया। मतदान केंद्र से बिना वोट डाले वापस लौटना पड़ा
0 Response to "उन्नाव साक्षी महाराज और सपा सांसद के नाम वोटर लिस्ट से गायब"
एक टिप्पणी भेजें