
नरकटियागंज ने पटना को 1-0 से हराकर शिल्ड पर जमाया कब्जा।
नरकटियागंज ने पटना को 1-0 से हराकर शिल्ड पर जमाया कब्जा।
मोतिहारी /पूर्वी चंपारण, विजय कुमार शर्मा :-
सेमराटोला-परशुरामपुर स्टेडियम में न्यू स्पोर्टस क्लब तुरकौलिया के तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय ऑल इंडिया महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का फाईनल मैच शनिवार को नरकटियागंज बनाम पटना के बीच हुआ। जिसमें नरकटियागंज ने 1-0 से पटना को रौंद कर न्यू स्पोर्टस क्लब शिल्ड जीत ली। खेल के पहले हाफ में दोनों ओर से कोई गोल नहीं हुआ। दुसरे हाफ के 17 वें मिनट में नरकटियागंज के कप्तान जर्सी नं. 15 मनीषा कुमारी ने गोल दाग कर अजेय बढ़त बना ली। खेल के अंतिम क्षण तक पटना की टीम करो मरो की स्थिति में रही। बेस्ट वोमेन 22 खिलाड़ी का पुरस्कार मनीषा कुमारी को मिला। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सह गांधी संग्रहालय के सचिव ब्रजकिशोर ¨सह, पूर्व विधायक पवन जायसवाल, जिप उपाध्यक्ष कमलेश्वर ¨सह ने संयुक्त रूप से विजेता टीम नरकटियागंज के कप्तान मनीषा व उप विजेता पटना टीम के कप्तान प्रिति शिल्ड देकर सम्मानित किया। बिहार फुटबॉल एसोसिएशन पटना से चयनित रेफरी कैलाश प्रसाद पटना, दिनेश कुमार गुप्ता एवं नवीन उत्पल बेतिया एवं केशव पाठक मोतिहारी के शानदार योगदान पर पुरस्कृत किया गया। विशिष्ट अतिथियों में सीओ संजय कुमार झा, बीडीओ कुमुद कुमार, थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा, अनवर आलम अंसारी, मुखिया बेबी आलम, पूर्व प्रमुख जयलाल सहनी, विनोद गुप्ता आदि थे। मौके पर खेल संचालन समिति के कंभेनर सह मुखिया सुनिल कुमार टाईगर, संरक्षक पूर्व प्रमुख अवधेश कुमार राम, व्यवस्थापक पूर्व मुखिया कमरूज्जमा, अध्यक्ष केदारनाथ प्रसाद, उपाध्यक्ष दिलशेर अंसारी, सचिव मो.जाकिर हुसैन, उप सचिव आशिक अंसारी, कोषाध्यक्ष सूरत प्रसाद, सदस्य मो. बबलू, संजय साह, आरजु मोटर्स के प्रो. एजाज अहमद आदि ने खेल आयोजन में महती भूमिका निभाई।
0 Response to "नरकटियागंज ने पटना को 1-0 से हराकर शिल्ड पर जमाया कब्जा।"
एक टिप्पणी भेजें