-->
नाथनगर के युवक की खलीलाबाद में वाहन से कुचलकर मौत

नाथनगर के युवक की खलीलाबाद में वाहन से कुचलकर मौत

नाथनगर के युवक की खलीलाबाद में वाहन से कुचलकर मौत

खलीलाबाद से घर जा रहे एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने शनिवार की दोपहर बाद रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना खलीलाबाद रेलवे ओवर ब्रिज पर हुई।
महुली थाना क्षेत्र के ग्राम नाथनगर निवासी गोविन्द गुप्ता पुत्र राम निवास गुप्ता शनिवार को खलीलाबाद से घर के लिए बाइक लेकर जा रहा था। लगभग डेढ़ बजे वह जैसे ही रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचा था कि एक अज्ञात वाहन से टकरा कर सड़क पर गिर पड़ा।

वाहन उसका सिर कुचलते हुए निकल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना होने से ब्रिज पर जाम की हालत बन गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। उसके मोबाइल से फोन करने पर उसकी पहचान हो पाई। उसके पास बैग से बेलन व कुछ खाना बनाने के अन्य सामान मिले हैं। वह शादी विवाह में भोजन बनाता था उसी सिलसिले में खलीलाबाद गया हुआ था। पत्नी का नाम मंजू देवी, बच्चो का नाम अनिकेत उर्फ शंकर, प्रिया, विट्टू, मुस्कान, मुल्लूर है। चार भाइयो में गोविंद दूसरे नंबर का था।

0 Response to "नाथनगर के युवक की खलीलाबाद में वाहन से कुचलकर मौत"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4