-->
शिव सेना नही सहेगी महापुरुषो का अपमान:- मुरलीधर तिवारी

शिव सेना नही सहेगी महापुरुषो का अपमान:- मुरलीधर तिवारी

शिव सेना नही सहेगी महापुरुषो का अपमान:- मुरलीधर तिवारी

साहेबगंज, संवाददाता।

शिव सेना जिला प्रमुख साहिबगंज सह 01 राजमहल लोक सभा शिव सेना प्रभारी मुरली धर तिवारी ने कहा की हम राष्ट्र भक्त पार्टी है और अपने राष्ट्र और देश को आजादी दिलाने वाले वीर स्वतंत्रता वीर सेनानी के अपमान को किसी भी हालत मे अपमान को नही बर्दाश्त कर सकते है।
           वही श्री तिवारी ने बताया की दिनांक 14 फरवरी पश्चिमी सभ्यता संस्कृति की देन वेलेटाइन दिवस के अवसर पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के दौरान जब हम चन्द्रशेखर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुचे तो देखा की सिवरेज के लिये खोदी जा रही नाली की मिट्टी से प्रतिमा स्थल को ढक दिया गया है उनके प्रतिमा स्थल के पास गुट्खे के खुले पाउच , बिस्कुट की पाकिट से स्थल को कम्पनी द्वारा असुद्ध कर दिया गया है और तो और मेन गेट को भी जेसिबी और मिट्टी के दवाब के कारण टुट गया है।
जबकी कम्पनी को कार्य प्रारम्भ करने पूर्व प्रतिमा स्थल को ढकना , घेराबन्दी कर कार्य करना था लेकिन कम्पनी वालो ने ऐसा किसी भी महापुरुषो के प्रतिमा स्थल के पास कार्य प्रारम्भ करने पूर्व नही किया और हमारे नगर मे स्थापित सभी महापुरुषो के आस्था उनके सम्मान के साथ खिलवाड़ किया है और हमारे देश के करोडो देश वासियो के आस्था और देश प्रेम को आघात पहुचाया है। जिसे शिव सेना कतई सहन नही करेगी और देश के स्वतंत्रता सेनानी वीर महापुरुषो के सम्मान के लिए सड़क से सदन तक आवाज उठा कर लड़ेगी।
                उक्त किये गए गलती हेतु देश के माननीय प्रधानमन्त्री सहित राष्ट्रपति सहित कई वरीय अधिकारियो सहित सम्बधित मंत्रालय को पत्र लिखा गया लेकिन कारवाई ना होता देख कर जिला इकाई शिव सेना ने निर्णय लिया है की कारवाई होने तक निरन्तर आन्दोलन किया जायेगा। जिसके तहत कम्पनी के कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना सह प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित है।

0 Response to "शिव सेना नही सहेगी महापुरुषो का अपमान:- मुरलीधर तिवारी"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4