
अवैध रूप से मिट्टी खनन का कार्य जोरो पर
सोमवार, 26 फ़रवरी 2018
Comment
मेंहदावल/संतकबीरनगर राकेश द्विवेदी
मेंहदावल थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम बनकटा में जे सी बी द्वारा मिट्टी का खनन का काम जोरो से चल रहा है।बदले हुए प्रदेश के निजाम द्वारा खनन पर सख्त रुख अपनाया गया है।जबकि मेंहदावल में खनन माफियाओं द्वारा इस पर कोई प्रभाव नही पड़ा है।प्रदेश के योगी सरकार के प्रशासन के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगता रहता है।संतकबीरनगर जिले में स्थित मेंहदावल तहसील के बगल जिले गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी का निवास है।इसी क्रम में मेंहदावल स्थित ग्रामसभा बनकटा में तीव्र स्तर पर मिट्टी खनन जारी है।जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि खनन माफियाओं पर शासन प्रशासन का कोई भी भय नही रह गया है।इस बाबत जब नायब तहसीलदार वाचस्पति सिंह द्वारा कहा गया कि मौके पर जाने पर जे सी बी मशीन उपलब्ध नही थी।
0 Response to "अवैध रूप से मिट्टी खनन का कार्य जोरो पर"
एक टिप्पणी भेजें