-->
24 कुंडीय विराट गायत्री महायज्ञ गुरुकुल विद्यालय में 26 मार्च से

24 कुंडीय विराट गायत्री महायज्ञ गुरुकुल विद्यालय में 26 मार्च से

24 कुंडीय विराट गायत्री महायज्ञ गुरुकुल विद्यालय में 26 मार्च से

विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार

शिवहर--- 26 मार्च 2018 से 29 मार्च 2018 तक 24 कुंडीय विराट गायत्री महायज्ञ का आयोजन प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय रोड में गुरुकुल विद्यालय परिसर में किया जाएगा।
जिला गायत्री परिवार शिवहर के द्वारा आयोजित विराट गायत्री महायज्ञ में 26 मार्च 2018 सोमवार को कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी ,वही 27 मार्च मंगलवार को सामूहिक योग  व्यायाम, गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार कार्यकर्ता गोष्ठी की आयोजन किया जाएगा।
28 मार्च को सामूहिक यज्ञ के साथ-साथ गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार संगीत प्रवचन सहित दीप यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
जबकि अंतिम दिन 29 मार्च को गायत्री महायज्ञ पूर्णाहुति एवं टोली की विदाई की जाएगी।
जिला गायत्री परिवार के सदस्य गुरुकुल विद्यालय के प्राचार्य देशबंधु शर्मा ने बताया है कि आज संपूर्ण विश्व  महान परिवर्तन की ओर बढ़ रहा है, इस परिवर्तन को सही दिशा एवं स्वरूप देने के उद्देश्य से युग निर्माण योजना अंतर्गत गुरुकुल विद्यालय में चार दिवसीय विराट गायत्री महायज्ञ एवं निशुल्क विभिन्न संस्कार महोत्सव का भी आयोजन किया गया है।
गुरुकुल के संचालक श्री शर्मा ने यज्ञ में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि सभी भाई बहन भारतीय वेशभूषा पुरुष धोती एवं महिला साड़ी सलवार में ही यज्ञशाला में पधारें।
सुरक्षा की दृष्टि से बहने आभूषण पहनकर ना आए तथा अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करें, विभिन्न संस्कार, पुंसवन ,अन्नप्राशन, नामकरण ,मुंडन, विद्दारम्भ, यगोपवीत, दीक्षा आदि संस्कार विराट गायत्री महायज्ञ में निशुल्क कराए जाएंगे।

0 Response to "24 कुंडीय विराट गायत्री महायज्ञ गुरुकुल विद्यालय में 26 मार्च से"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4