-->
बिहार दिवस के अवसर पर संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

बिहार दिवस के अवसर पर संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

बिहार दिवस के अवसर पर संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार

प्रखण्ड कार्यालय मे शुक्रवार की शाम बिहार दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन अनुमण्डल कल्याण पदाधिकारी दिनेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होनें कहा कि बिहार विकास के मामले मे सबसे आगे है। यहाँ के जनता अच्छी हैं और विकास के लिए आप सबो का सहयोग चाहिए। सरकार की योजनाओं को शत प्रतिशत धरातल पर उतारना है।वही बीडीओ मनोज कुमार ने कहा कि अगर जनता को किसी प्रकार की समस्या हो तो सीधे आप अधिकारियों से मिले। जनप्रतिनिधियो और जनता के सहयोग से विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जायेगा। इसमें कही से कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि बिहार ही एक ऐसा प्रदेश है जो देश और दुनिया को एक नयी दिशा और आयाम दिया है। बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है। जिसे हमे आगे बढाना है। बीडीओ श्री कुमार ने दहेज व बाल विवाह के उन्मूलन में सबका सहयोग चाहिए। वहीं शराबबंदी कानून को और सख्ती से लागू कराने में सहयोग की अपील की। वहीं प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के छात्राओं ने दहेज प्रथा एवं शराब बंदी को लेकर नाट्य प्रस्तुत की। जिसको सबो ने सराहा। वही सेन्ट्रल स्कुल के छात्राओं ने स्वागत गान कर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम मे पप्पू विहारी एवं नीतू कश्यप के द्वारा गाये गये गानों पर लोगों ने खूब तालियां बजायी। मंच का संचालन डी आनंद एवं सुनील सारंग ने किया कार्यक्रम में सिकटा बीडीओ मिथिलेश कुमार, सीओ नितेश कुमार,मैनाटांड़ थानाध्यक्ष राम बिनोद सिंह,मानपुर थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार,सीआई अरविन्द कुमार,मुखिया संजय कुमार,अशोक कुमार राम,चुमन प्रसाद,जेई चंदेशवर तिवारी, टुनू गिरि,गणेश साह,राजेश प्रसाद,बीरेन्द्र कुशवाहा, राजकिशोर राव, अभिमन्यु कुमार, इस्तेयाक अहमद, औरंगजेब खां सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद लोग मौजूद रहे।

0 Response to "बिहार दिवस के अवसर पर संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4