
चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष सह बिहार दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष सह बिहार दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार
नरकटियागंज चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष समारोह सह बिहार दिवस समारोह - 2018,उच्च विद्यालय नरकटियागंज के प्रांगण में अलग अलग जगह से आये स्कूली बच्चे एवं बच्चीयों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।अनुमंडल एवं प्रखंड के पदाधिकारियों,रेलवे प्रवेशिका उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य, हाई स्कूल उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य,+कस्तूरबा परिवार के प्रधानाचार्य, के उपस्थिति में संयुक्त रूप से मिलकर द्विप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।उसके बाद +कस्तूरबा परिवार के तरफ से आये हुए मुकुट को उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को पहनाया गया।रेलवे प्रवेशिका उच्च विद्यालय के बच्चीयों द्वारा दहेज प्रथा,शराब बंदी जैसे कुरीतियों पर विशेष पेशकश किये।बच्चीयों ने बताया कि दहेज लेना एवं देना दोनो कानूनी अपराध है।इससे बचना चाहिए।शराब पीने से सेहत खराब होता है।घर परिवार उजड़ जाते है।शराब पीने से विभिन्न प्रकार के बीमारियां होती है।जो शराब पीता है उसके घर वाले परेशानियों से जूझते रहते है।शराब पीने से बचना चाहिए।इससे जिंदगी खुशहाल होती है।शनाउल्लाह मास्टर ने बताया की बच्चों के द्वारा किया गया कार्यक्रम से समाज मे एक संदेश जाएगा।और इससे लोग जागरूक होंगे।हाई स्कूल उच्च विद्यालय के छात्रों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत करके लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिए।साथ ही मिल्लत पब्लिक स्कूल, आमिर पब्लिक स्कूल, कस्तूरबा कन्या माध्यमिक स्कूल(भितिहरवा आश्रम),आदि द्वारा बिहार दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत करके अपना जलवा दिखलाया।कार्यक्रम के दौरान लोगो ने खूब तालियां बजायी।बिहार दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम में रेहान नैयर,मुकुंद मुरारी,डी एस पी अमन कुमार, एस डी एम चंदन चौहान, सी वो सतेंद्र कुमार दत्त, बी डी ओ मनोज कुमार राम,टी पी वर्मा कॉलेज के प्रचार्य विनोद वर्मा,सुनील वर्मा,रेलवे प्रवेशिका उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो० सनाउल्लाह व अन्य शामिल रहे
0 Response to "चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष सह बिहार दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें