
शहर में ई-रिक्शा बना जी का जंजाल
शहर में ई-रिक्शा बना जी का जंजाल
संतकबीरनगर, संवाददाता राकेश द्विवेदी
शहर में ऑटो ई रिक्शा चलने वालों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। सुबह से लेकर दिन भर जाम की स्थित बनी रहती हैं। क्योंकि यह ऑटो रिक्शा चालक शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहे जैसे मेंहदावल वाईपास, मधुकुंज चौराहा, बैंक चौराहा, मोती चौराहे सहित शहर भर अपनी मर्जी से चलते रहते हैं। और कही भी वाहन खड़ा करके सवारियां बैठाते व उतारते हैं। जिससे जाम मि स्थिति बनी रहती है। और इस जसम के चलते लोगों का एक्ससीडेंट व चोट लगती रहती हैं। शहर के ये ऑटो रिक्शा चालक इतने दबंग है कि यातायात पुलिस कर्मियों की भी नही सुनते। वर्तमान समय में आलम यह है कि जिस चालक की जहाँ से इच्छा की वही से सवारियां बैठना शुरू कर दिया। वर्तमान समय में पूरे शहर में ई रिक्शा की संख्या इतनी बढ़ गई है कि पूरा शहर जाम से पट गया है। अगर ई रिक्शा चालक सुचारू रूप से शहर में चलाये तो जाम से मुक्ति मिल सकती है। लेकिन शहर में ई रिक्शा चालकों की इतनी दबंगई हैं कि कोई पुलिस कर्मी उन पर लगाम नही लगा सकता। सोचने वाली बात यह है कि ख़लीलाबाद शहर में ही आला अधिकारियों का आना जाना लगातार लगा रहता है लेकिन कोई भी उन पर लगाम लगाने को तैयार नही है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से ई रिक्शा चालकों के सामने लाचार नजर आ रहे हैं। जब पुलिस प्रशासन का यह हाल है तो आम जनता का क्या होगा।
0 Response to "शहर में ई-रिक्शा बना जी का जंजाल"
एक टिप्पणी भेजें