
45 घंटे भी नहीं टिक रहा 45 लाख रुपए का पेवर ब्लॉक
मंगलवार, 24 अप्रैल 2018
नगर निगम द्वारा बिछाए
जा रहे पेवर ब्लॉक में भारी अनियमिता बरती जा रही है। पॉलीटेक्निक मोड़ से बिनोद
बिहारी चौक तक नया पेवर ब्लॉक बिछ रहा है। पेवर ब्लॉक बिछने के 24 घंटे बाद ही उखड़ने लग रहा है। इसकी शिकायत नगर निगम के चीफ इंजीनियर तक
की गई है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। काम करने वाला ठेकेदार
भाजपा से जुड़े रहने की वजह से निगम के अधिकारी दबाव बनाने से डर रहे हैं। नगर
निगम द्वारा 45 लाख की लागत से यह काम कराया जा रहा है। लेकिन पेवर
ब्लॉक बिछाने के बाद किनारे की छोर से सिमेंट से जोड़ाई करना होता है। लेकिन
सिमेंट कम और बालू अधिक की वजह से यह 24 घंटे भी नहीं टिक पा रहा है। कार्मेल स्कूल
के आगे दो पहिया-चार पहिया वाहन के इसपर चढ़ते ही यह उखड़ने लग रहा है। नगर निगम
अभी शहर के कई वार्डों में पेवर ब्लॉक का काम करवा रहा है।
पार्षद की शिकायत को
कर दिया अनसुना वार्ड नंबर 20 के पार्षद अशोक पाल ने खराब काम की शिकायत
चीफ इंजीनियर एसके सिन्हा से की थी। लेकिन इस शिकायत के बाद भी न ठेकेदार को कोई
शो-कॉज जारी किया गया और न ही फिर से काम करने को बोला गया।
राजीव रंजन, नगर आयुक्त : काम में अगर अनियमितता मिली तो ठेकेदार पर कार्रवाई होगी। मैं
खुद इसके स्थल की जांच करूंगा। निगम में काम में कोताही बर्दास्त नहीं