
राष्ट्रीय मानवधिकार सामाजिक न्याय आयोग द्वारा खेलकूद का आयोजन
पश्चिमी चंपारण:-राष्ट्रीय मानवधिकार सामाजिक न्याय आयोग द्वारा खेलकूद का आयोजन।
विजय कुमार शर्मा पश्चिमी चंपारण बिहार
प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र के इनरवा में स्थित भिखारी ठाकुर मुकेश चिल्ड्रेन एकेडमी इनरवा बाजार में राष्ट्रीय मानव अधिकार द्वारा खेल कूद का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि मानवधिकार के जिला अध्यक्ष महमद जावेद ने फीता काट कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया तथा सभी प्रतिभागी से अपना परिचय आदान प्रदान किया।उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेल भी बहुत जरूरी है खेल से बच्चो का मानसिक विकाश होता है।वही पंचायती राज प्रकोष्ठ के सचिव नेहा नेसार ने भी बच्चो को खेल के प्रति जागरूक किया तथा कब्बडी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।वही मंच का संचालन रंजन कुमार करते हुए बच्चों को आपसी भाईचारा से खेल खेलने पर बल दिया। मौके पर उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष सुमित कुमार,उपाध्यक्ष मुकेश कुमार,कार्यक्रम अध्यक्ष अजय कुमार,सोनेलाल महतो, अंकित रंजन,समाज सेवी जनार्धन कुमार कुशवाहा, शिक्षक प्रेम कुमार,रामसागर शर्मा,चोकट शर्मा, राजेश कुमार तिरपाठी,ज्ञान कुमार सहित सैकड़ों अभिभावक व खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
0 Response to "राष्ट्रीय मानवधिकार सामाजिक न्याय आयोग द्वारा खेलकूद का आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें