
पर्यटन संवर्धन समिति द्वारा 13 मई को सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल का होगा निरीक्षण : अरुण सिंह
पर्यटन संवर्धन समिति द्वारा 13 मई को सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल का होगा निरीक्षण : अरुण सिंह
संवाददाता-विवेक चौबे की रिपोर्ट
कांडी-प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटन सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल को पर्यटक स्थल घोषित करने व विकास के लिए गढ़वा उपायुक्त-डॉ. नेहा अरोड़ा की अध्यक्षता में संगवर्धन समिति की बैठक की गई थी।बैठक में गढ़वा जिले के सभी पर्यटन स्थलों के विकास करने का निर्णय लिया गया था।अन्नराज डैम,लगमा स्थित ब्रह्म स्थान,रामलला कुटी गढ़वा,नगर उंटारी स्थित बंसीधर मंदिर,राजा पहाड़ी,खजूरी जलाशय, केतार स्थित भगवती मंदिर,सतबहिनी झरना शामिल हैं।बैठक में इन सभी स्थलों के समुचित विकास व सुंदरीकरण करने का निर्णय लिया गया था।
कांडी,मुखिया संघ अध्यक्ष-मीना देवी,मुखिया प्रतिनिधि-अरुण सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल एक मनमोहक व रमणीक स्थल है।यह स्थल एक आस्था का केंद्र रहा है।झर-झर झरते मनोरम झरना के लिए यह स्थल प्रसिद्ध है,जहां वर्ष में 5 बार विशाल मेला लगता है।लाखों की संख्या में मेले में लोग उपस्थित होते हैं।पर्यटक झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों के साथ-साथ उत्तरप्रदेश,मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़,दिल्ली,बिहार,राजस्थान सहित अन्य राज्यों के लोग इस स्थल पर आते हैं।
साथ हीं मुखिया प्रतिनिधि-अरुण सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि सतबहिनी झरना के विकास के लिए पर्यटन संगवर्धन समिति द्वारा 13 मई को स्थल का निरीक्षण कर विकास संबंधी प्राक्कलन तैयार किया जाएगा।
0 Response to "पर्यटन संवर्धन समिति द्वारा 13 मई को सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल का होगा निरीक्षण : अरुण सिंह "
एक टिप्पणी भेजें