बिहार: पुल से नीचे गिरते ही बस में लगी आग, 27 लोग जिंदा जले
गुरुवार, 3 मई 2018
बिहार के पूर्वी चंपारण के कोटवा में गुरूवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया। मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही एक बस पुल से नीचे गिर गई और उसमें आग लग गई। इस हादसे 27 लोगों की मौत हो गई है जबकि दर्जनभर लोग झुलसे गए हैं। हादसा एनएच 28 पर कोटवा के बेलवा के पास करीब चार बजे हुआ। बस में 32 लोग सवार थे। घटनास्थल पर पुलिस और दमकल पहुंच चुके हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही बचाव कार्य के लिए स्थानीय लोग जुट गए। मौके पर अफर तफरी के बीच चीखपुकार मच गई। हालांकि अभी कोई अधिकारी इस घटना पर आधिकारिक बयान नहीं दे रहा है।