-->
जेईई मेन्स: जमशेदपुर के राहुल स्टेट टॉपर, रांची के प्रतीक को 96वां रैंक

जेईई मेन्स: जमशेदपुर के राहुल स्टेट टॉपर, रांची के प्रतीक को 96वां रैंक

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन्स) के परिणाम सोमवार को घोषित कर दिए गए। इस साल कुल 2 लाख 31 हजार 24 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। परीक्षा में पहले और दूसरे स्थान पर आंध्रप्रदेश के भोगी हरि कृष्णा और केवीआर हेमंत रहे। जमशेदपुर के राहुल तिवारी झारखंड टॉपर रहे। उन्हें ऑल इंडिया रैंकिंग में 22 वां स्थान मिला है। सौ के अंदर रैंकिंग पाने वालों में झारखंड के पांच छात्र हैं।

मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के राहुल तिवारी को कुल 335 अंक मिले हैं। दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो के छात्र आर्यन को 47वां रैंक मिला है। आर्यन बीएसएल में उप महाप्रबंधक महेंद्र प्रसाद का बेटा है। रांची के प्रतीक को 96वां रैंक मिला है। जमशेदपुर के ही आयुष ्अग्रवाल को 95वां रैंक मिला है।

इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम के शुभम 72 वें, मोयनक घोष 171 वें व पीयूष अग्रवाल 176 वें स्थान पर रहे। उधर, धनबाद के प्रीतम को 786वां , अभिषेक शुक्ला को 1654वां और सौरव गोयल को 1829वां रैंक मिला है। रांची के हर्षित अग्रवाल को 122 वां, अमन को 384 वां रैंक, शानउल हक को 481 वां रैंक मिला है।

देशभर के नामी इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला दिलाने वाली जेईई मेन्स की ऑनलाइन परीक्षा 15 और 16 अप्रैल को हुई थी। वहीं देश भर में इसकी ऑफलाइन परीक्षा आठ अप्रैल को हुई है।

सामान्य श्रेणी के एक लाख 11 हजार 275 अभ्यर्थी सफल: सफल होने वालों में सामान्य श्रेणी के एक लाख 11 हजार 275 अभ्यर्थी हैं। ओबीसी से 65313, एससी से 34,425 अभ्यर्थी, और एसटी से 17256 अभ्यर्थी पास हुए हैं। परीक्षा में दिव्यांग वर्ग से 12हजार 755 अभ्यर्थियों ने स्थान बनाया है। सफल अभ्यर्थियों में पांच ट्रांसजेंडर भी हैं।

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4