-->
झारखंड: गोमिया एवं सिल्ली विधानसभा सीटों पर झामुमो जीती

झारखंड: गोमिया एवं सिल्ली विधानसभा सीटों पर झामुमो जीती

झारखंड की गोमिया तथा सिल्ली विधानसभा सीटों से उपचुनाव का परिणाम राज्य में मुख्य विपक्षी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पक्ष में आया है। पहले भी दोनो सीटें झामुमो के पास थीं।
     
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल ख्यांगते ने बताया कि अभी मतों का पूर्ण विवरण आने में समय लगेगा लेकिन दोनों सीटों पर मतगणना का काम पूरा हो गयाहै और झामुमो प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।
     
गोमिया में झामुमो की बबिता देवी ने आजसू के लंबोदर महतो को पराजित किया और भाजपा के माधवलाल सिंह तीसरे स्थान पर पिछड़ गये।
     
सिल्ली में झामुमो की उम्मीदवार सीमा महतो ने आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो को पराजित कर यह सीट झामुमो के पास बरकरार रखी।
     
झारखंड मुक्ति मोर्चा के दो विधायकों को अलग अलग आपराधिक मामलों में दोषी करार दिये जाने और दो वर्ष की जेल की सजा सुनाये जाने के कारण यह दोनो सीटें रिक्त हो गयी थीं।
    
लाइव अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें:
1:09 PM  गोमिया विधानसभा उपचुनाव में जेएमएम प्रत्याशी बबीता देवी करीब 1344 वोट से जीती हैं. 
12:49 PM 13535 वोट से  पूर्व विधायक अमित महतो की पत्नी सीमा महतो सिल्ली उप चुनाव जीतीं।
12:56 PM: गोमिया उपचुनाव - 16वें राउंड में जेएमएम प्रत्याशी बबीता देवी आजसू प्रत्याशी डॉ लंबोदर से 7844  वोट से आगे।
12:24 PM गोमिया विधानसभा सीट पर 13वें राउंड तक झामुमो प्रत्याशी बबीता देवी आगे चल रही हैं। भाजपा की लीड 8952 वोट की हो चुकी है। शुरुआती आठ राउंड में आगे चल रही बीजेपी अब तीसरे नम्बर पर है।


11:39 AM  सिल्ली सीट पर 10वें राउंड के बाद JMM की सीमा महतो 4941 मतों से अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी AJSU के सुदेश महतो से आगे. 
11:34 AM गोमिया उप चुनाव- दसवें राउंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा  प्रत्याशी बबीता देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के मधव लाल सिंह से 1792 वोट से आगे
11:19 AM गोमिया उप चुनाव- नौवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी माधव लाल सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जेएमएम के बबीता देवी से 1091 वोट से आगे
11:00 AM: गोमिया उप चुनाव- आठवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी माधव लाल सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जेएमएम के बबीता देवी से 6549 वोट से आगे हैं।
10:50 AM: गोमिया विधानसभा उपचुनाव में 7वे राउंड तक वोटों की गिनती के बाद भारतीय जनता पार्टी  प्रत्याशी माधव लाल सिंह 8702 मतोंं। से झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं.
10:25 AM: गोमिया विधानसभा उपचुनाव में छठे राउंड तक वोटों की गिनती के बाद भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी माधव लाल सिंह 7174 मतों से आजसूूूू प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं
10:25 AM: चौथे राउंड की समाप्ति पर जेएमएम की सीमा महतो आजसू के सुदेश महतो से 3962 वोट से आगे. चौथे चक्र में सीमा महतो को 5422, सुदेश महतो को 4944 वोट मिले 
10:19 AM: पांचवें राउंड के बाद गोमिया में बीजेपी प्रत्याशी माधवलाल सिंह 2611 वोट से आगे. बीजेपी को 16,208, जेएमएम को 13106 और आजसू को 13597 वोट मिले हैं 
9:43 AM: दूसरे राउंड के बाद सिल्ली में जेएमएम की सीमा महतो अपने प्रतिद्वंद्वी आजसू के सुदेश महतो से 4 हज़ार 968 वोटों से आगे
9:01 AM:  सिल्ली उपचुनाव के लिए दूसरे राउंड की गिनती शुरू 
8:58 AM:  बीजेपी प्रत्याशी माधव लाल सिंह 15 सौ वोटों से आगे 
8:43 AM:  गोमिया में भी आजसू प्रत्याशी लंबोदर महतो आगे 
8:40 AM: सिल्ली से आजसू प्रत्याशी सुदेश महतो आगे
20 टेबुल पर  हो रही है मतगणना:
मतगणना 20 टेबुल पर हो रही है। एक ही हॉल में मतगणना हो रही है. इसमें 25 मतगणना सहायक, 25 पर्यवेक्षक व 25 माइक्रो ऑब्जर्वर लगाए गए हैं। ईवीएम रखने के लिए दो वज्रगृह  बनाए गए हैं.
वोट डालने में महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा:
सिल्ली उपचुनाव में 75.91% मतदान हुआ है। 74, 632 पुरुष मतदाताओं ने वोट डाले, जो कुल पुरुष मतदाताओं का 75% है। 72,844 महिलाओं ने मतदान किया, जो महिला मतदाताओं का 76% है। .

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4