-->
सिल्ली और गोमिया में 'पत्नी' राज जेवीएम नेता संजीव मिश्रा ने दी जीत की बधाई

सिल्ली और गोमिया में 'पत्नी' राज जेवीएम नेता संजीव मिश्रा ने दी जीत की बधाई

अमृत मिश्रा की रिपोर्ट

जेवीएम नेता संजीव मिश्रा ने दी जीत की बधाई

अब सिल्ली और गोमिया में 'पत्नी' राज

रांची। झारखंड के सिल्ली और गोमिया विधानसभा क्षेेत्र में अब पत्नी राज चलेगा। वहां उपचुनाव में खड़ी दोनों पूर्व विधायक की पत्नियों ने जीत हासिल की। सिल्ली में अमित महतो की पत्नी सीमा महतो ने अपने प्रतिद्वंद्वी सुदेश महतो को 13,500 वोट से हराया। एक-दो राउंड को छोड़कर शुरू से सीमा बढ़त बनाई हुई थी। अंततः जीत सीमा की हुई।

गोमिया में योगेंद्र महतो की पत्नी बबीता महतो ने आजसू प्रत्याशी डॉ लंबोदर महतो को हराया। जीत का फासला लगभग दो हजार है। वहां भाजपा प्रत्याशी माधव लाल सिंह तीसरे नंबर पर रहे। दोनों पत्नियां झारखंड मुक्ति मोर्चा की टिकट से चुनाव लड़ी थी।
जानकारी हो कि पूर्व विधायक अमित महतो और योगेंद्र महतो की विधायकी जाने से यह सीट खाली हुई थी। कोर्ट द्वारा दोनों को सजा मिली थी। फिर यहां उप चुनाव हुआ था। यह दोनों विधायक झारखंड मुक्ति मोर्चा के थे। इसके बाद पार्टी ने रणनीति के तहत दोनों पूर्व विधायकों की पत्नियों को मैदान में उतारा। उन पर दांव लगाया। उनका यह दाव खाली नहीं गया। दोनों ने जीत हासिल की। लाख प्रयास के बाद भी एनडीए प्रत्याशी यहां जीत हासिल नहीं कर सके। लगातार दूसरी बार सिल्ली से सुदेश महतो को हार का मुंह देखना पड़ा। दोनों जगह झामुमो प्रत्याशी को सहानुभूति वोट मिला

0 Response to "सिल्ली और गोमिया में 'पत्नी' राज जेवीएम नेता संजीव मिश्रा ने दी जीत की बधाई"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4