जब इशान ने जड़ा धौनी जैसा छक्का, हर कोई बस देखता ही रह गया
गुरुवार, 10 मई 2018
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन में बुधवार के मैच के बाद प्वॉइंट टेबल में बड़ी उलटफेर हो गई। मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को उन्हीं के घर में 102 रनों से हराया और टीम की जीत के हीरो रहे विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन। इशान ने मौजूदा आईपीएल सीजन की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी जड़ते हुए 17 गेंद पर 50 रन पूरे किए थे। इस दौरान उनके बल्ले से छह छक्के निकले, जिसमें एक बिल्कुल चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की स्टाइल में मारा गया शॉट था।
इशान ने 21 गेंद पर 62 रनों की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए। इशान ने अपनी पारी के दौरान कुलदीप यादव के एक ही ओवर में लगातार चार छक्के जड़ डाले थे। तीसरे छक्के के साथ उन्होंने 50 रन पूरे किए और चौथा गेंद पर हेलिकॉप्टर शॉट लगा दिया। 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर इशान ने हेलिकॉप्टर शॉट जड़ा, जो बिल्कुल महेंद्र सिंह धौनी की स्टाइल में था। कलाई की मदद से इशान ने ये शॉट इतनी खूबसूरती से खेला कि हर कोई उनका दीवाना हो गया।

IPL2018: राहुल के नाम ये अनचाहा रिकॉर्ड, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े
IPL2018 KKRvMI: मुंबई इंडियंस का तहलका, कोलकाता को 102 रनों से हराया
दूसरे छोर से कप्तान रोहित शर्मा भी इशान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का लुत्फ उठा रहे थे। इशान किशन की ही कृपा थी कि कुलदीप यादव ने तीन ओवर में 43 रन खर्च डाले। इशान के हेलिकॉप्टर शॉट की चर्चा हर तरफ हो रही है। अगर आपने नहीं देखा तो यहां देखें...