-->
समान अधिकार पार्टी का  विस्तार ,संदीप मिश्रा बिहार- झारखंड के प्रदेश प्रभारी मनोनीत

समान अधिकार पार्टी का विस्तार ,संदीप मिश्रा बिहार- झारखंड के प्रदेश प्रभारी मनोनीत

समान अधिकार पार्टी का  विस्तार ,संदीप मिश्रा बिहार- झारखंड के प्रदेश प्रभारी मनोनीत

दिल्ली:समान अधिकार पार्टी बिहार झारखंड की राजनीति में  अपना फैलाव कर रही है। पार्टी विस्तार के तहत कर्मठ और साफ छवि के लोगों को समान अधिकार पार्टी का हिस्सा बना कर उन्हें विशेष जिम्मेदारियां सौंप रही है।
इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने
संदीप मिश्रा को  बिहार झारखंड के प्रदेश प्रभारी के पद पर मनोनीत किया। इस मनोनयन के साथ ही नए प्रदेश प्रभारी  से उम्मीद जताई जा रही है कि वो बिहार झारखंड प्रदेश में संगठन को मजबूती और बेहतर योगदान देंगे।

संदीप मिश्रा ने समान अधिकार पार्टी कोर कमेटी को धन्यवाद देते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने और इसके सिद्धान्तों - नीतियों के अनुरूप कार्य करने का संकल्प लिया।
संदीप मिश्रा जी का पैतृक निवास गोड्डा जिले के मेहरमा प्रखंड के कसबा मे है
नव मनोनीत बिहार झारखंड के प्रदेश प्रभारी संदीप मिश्रा  ने कहा कि भारत युवाओं का देश है और समान अधिकार पार्टी युवाओं की पार्टी है जिसका उद्देश्य है सबको समान अधिकार  मिले

इस दिशा में पार्टी शुरू से जुटी है और भविष्य में भी इसी लक्ष्य को साधती रहेगी। आने वाले दिनों पार्टी हर व्यक्ति से जुड़ जाएगी

बिहार झारखंड में कई मुद्दों पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी
समान अधिकार पार्टी सुत्र से मिली खबर के अनुसार
सरकार के खिलाफ कम से कम आधा दर्जन मुद्दों के साथ मोर्चा खोलने की तैयारी कर रही है।  भाजपा जदयू सरकार द्वारा बिजली बिल में बढ़ोतरी, भुखमरी, राशन वितरण में अनियमितता, कल्याणकारी योजनाओं में सुनियोजित लूट, दुष्कर्म व गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी और
श्री मिश्रा ने कहा कि
2020 में समान अधिकार पार्टी बिहार झारखंड विधानसभा का चुनाव लड़ेगी. हमारी पार्टी सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ेगी
समान अधिकार पार्टी के प्रदेश प्रभारी मनोनीत होने पर संदीप मिश्रा को उज्जवल मिश्रा, राकेश मिश्रा, गौरव ठाकुर, अशोक मिश्रा,ने बाधाई दी

0 Response to "समान अधिकार पार्टी का विस्तार ,संदीप मिश्रा बिहार- झारखंड के प्रदेश प्रभारी मनोनीत"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4