अचानक घर पहुंची पत्नी को देख प्रेमिका भागी, लिव इन में रहते थे, सुबह पेड़ से लटका मिला दोनों का शव
सोमवार, 29 अक्टूबर 2018
लातेहार सदर थाना क्षेत्र के लुंडी गांव में रविवार को प्रेमी युगल का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान अजय सिंह के रूप में हुई। जबकि युवती अजय की प्रेमिका सुगनी बताई जा रही है। वह तुपु गांव की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार वह अजय के साथ ही उसके घर में ही रहती थी। अजय पहले से शादीशुदा था, इसके बावजूद वह सुगनी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था। उसने अपनी पत्नी को मायके पहुंचा दिया था। शनिवार को उसकी पत्नी अचानक घर आ गई। पत्नी को देख प्रेमिका नाराज होकर घर छोड़कर भाग गई। प्रेमिका को मनाने रात में ही अजय घर से बाहर गया था। सुबह दोनों का शव गांव के बगल में स्थित एक पेड़ से लटका हुआ मिला।
मृतक अजय की मां ने बताया कि प्रमिका सुगनी के घर से भाग जाने के बाद अजय उसे रात को खोजने गया था। परंतु वह रात में नहीं लौटा, उसका फोन भी नहीं लग रहा था। सुबह दोनों का शव पेड़ से लटक मिला। घटना के संबंध में थाना प्रभारी कमलेश्वर पांडेय ने कहा कि मामला आत्महत्या का लगता है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।