
हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के तहत सतबहिनी में छठ महा पर्व को लेकर हर व्यवस्था उपलब्ध होगा-अजय सिंह
शनिवार, 3 नवंबर 2018
हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के तहत सतबहिनी में छठ महा पर्व को लेकर हर व्यवस्था उपलब्ध होगा-अजय सिंह
संवाददता-शिव कुमार चौबे(बब्लू)
कांडी-प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल प्राकृतिक धरोहर है।इस स्थल की विशेषता सालों भर झर झर मनोरम झरना झरते रहता है।बताते चलें कि हिन्दू धर्म के लोग आस्था का महापर्व छठ मनाने दूर दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं।छठ में लाखों की उपस्थिति देखी जाती है।विधायक प्रतिनिधि-अजय सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि झारखण्ड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पर छठ मनाने का निर्णय लिया है।साथ ही कहा कि अध्यक्ष-माननीय स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी जी हैं।पूरे मेला क्षेत्र में लाइट,साउंड व सुरक्षा का चाक चौबंद पर व्यवस्था किया जाएगा।क्योंकि आस्था का पर्व छठ मनाने के लिए दूर दूर से श्रद्धालु बड़ी भारी संख्या में व्रत करने पहुंचते हैं।यहां निर्मित सूर्य मंदिर ,देवी मंदिर व बजरंग बली मंदिर का अवलोकन करने आते हैं।श्रद्धालु यहां व्रत कर अपने को परम धन्य समझते हैं।मौके पर-सांसद प्रतिनिधि-राम लखन प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।