-->
मौसम फिर से ले सकता है करवट, 17 दिसंबर से बूंदाबांदी  बारिश की संभवना

मौसम फिर से ले सकता है करवट, 17 दिसंबर से बूंदाबांदी बारिश की संभवना

मौसम फिर से ले सकता है करवट, 17 दिसंबर से बूंदाबांदी  बारिश की संभवना

विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार

मौसम ने अचानक करवट ले ली है। उत्तर बिहार के जिलों में 17 दिसंबर से बूंदाबांदी हो सकती है। आरएयू पूसा के मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जारी कर बताया गया है कि आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। वहीं गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं। मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, मधुबनी, पूर्वी चंपारण में कई स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। इसका प्रभाव समस्तीपुर के दक्षिणी भागों में भी देखा जा सकता है। इस बीच औसतन 5-10 किमी की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की संभावना है। ऐसे में रात में ठंड बढ़ सकती है। न्यूनतम तापमान में रोज गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया है। यह सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
शीतलहर और पाला गिरने से पहले आपदा विभाग ने लोगों का आगाह कर दिया है। विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने इस संबंध में सभी डीएम को गाइडलाइन जारी किया है। इसमें बताया गया है कि शीतलहर से प्रभावित होने वाले जन सामान्य विशेषकर गरीबों और असहाय व्यक्तियों के बचाव के लिए समुचित प्रबंध किया जाए। इसमें कहा गया है कि रैन बसेरा और अस्थायी शरण स्थलों की व्यवस्था, कंबल वितरण और अलाव की व्यवस्था, निरीक्षण और जांच के लिए कमेटी का गठन किए जाने का निर्देश दिया गया है।

0 Response to "मौसम फिर से ले सकता है करवट, 17 दिसंबर से बूंदाबांदी बारिश की संभवना"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4