
रसोइयों के हड़ताल से विद्यालय में मध्यान्ह भोजन बन्द
रसोइयों के हड़ताल से विद्यालय में मध्यान्ह भोजन बन्द।
विजय कुमार शर्मा बगहा प,च,बिहार
प्रखंड बगहा 2 के रसोइयों द्वारा सामूहिक रूप से विद्यालयों में खाना न बनाने का निर्णय लिया गया है संघ के आह्वान पर विद्यालयों में रसोईया उपस्थित रहते हुए खाना नहीं बनाने का निर्णय लिया है। इस तरह नौनिहालों के थाली में जो मध्याह्न भोजन परोसा जाता था वह अभी बंद है राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिउटाहां बगहा - 2, के रसोईया लीलावती देवी लालमति देवी एवं गुना देवी बताती हैं कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक हम लोग विद्यालय में बने रहेंगे मगर खाना नहीं बनाएंगे रसोईया संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रखंड बगहा 2 जय किशोर साह ने बताया कि हमारी कूल 18 सूत्री मांगे हैं जिसमें मुख्यतः हमारा वेतन बढोतरी करते हुए ₹18000 प्रति माह एवं हम सभी को सरकारी सेवक की दर्जा सरकार दे तो खाना बनाएंगे नहीं तो हम लोग सामूहिक रूप से हड़ताल पर रहेंगे जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक हमलोग विद्यालयों में न मध्याह्न भोजन बनाएंगे न मध्यान भोजन बनने देंगे।
0 Response to "रसोइयों के हड़ताल से विद्यालय में मध्यान्ह भोजन बन्द"
एक टिप्पणी भेजें