-->
ट्रेन की चपेट में आने से घायल नील गाय को अज्ञात द्वारा तेजधार हथियार से मारा गया

ट्रेन की चपेट में आने से घायल नील गाय को अज्ञात द्वारा तेजधार हथियार से मारा गया

विश्रामपुर : उंटारी रोड थाना क्षेत्र के भदुमा रेलवे फाटक के पास एक नील गाय ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे वह आंशिक रूप से घायल हो गई। घायल होने के बाद नील गाय रेलवे लाइन के बगल में एक झाड़ी में बैठ गई। यह घटना रविवार देर शाम की है। रात में अज्ञात नशेड़ियों ने नील गाय को तेजधार हथियार से वार कर मार डाला। नील गाय के मारने के बाद उसके मांस को खाने की नीयत से चीर-फाड़ कर दिया। झाड़ी में सिर्फ नील गाय का कटा हुआ सिर ही रह गया। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने रेंजर अरुण कुमार को दी।
रेंजर अरुण कुमार ने कहा कि नशेड़ियों को चिह्नित कर उनपर कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

0 Response to "ट्रेन की चपेट में आने से घायल नील गाय को अज्ञात द्वारा तेजधार हथियार से मारा गया"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4