
सूबे में 55 और संक्रमित मिले, झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या 1711 पहुंची
रविवार, 14 जून 2020
Comment
झारखंड में शनिवार को कोरोना के 55 नए पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 36 अकेले कोडरमा के हैं। इसके अलावा रामगढ़ में छह, चतरा, पश्चिमी सिंहभूम और खरसावां में 3-3, गढ़वा में दो तथा रांची और पूर्वी सिंहभूम में 1-1 संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 1711 पर पहुंच गई। कोडरमा में 36 मरीज मिलने के साथ यहां भी संक्रमितों का आंकड़ा 100 के पार कर गया। रांची के साथ रामगढ़, हजारीबाग, धनबाद, सिमडेगा, और पूर्वी सिंहभूम में मरीजों की संख्या पहले ही 100 के पार है। अभी तक पूर्वी सिंहभूम में सर्वाधिक 230 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं।
0 Response to "सूबे में 55 और संक्रमित मिले, झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या 1711 पहुंची"
एक टिप्पणी भेजें