
32 हजार किसानों से खरीदी गई 15.28 लाख क्विंटल धान, विभागीय तौर पर निरीक्षण कर देखी गईं व्यवस्था
सोमवार, 19 दिसंबर 2022
Comment
आदर्श ठाकरे, ब्यूरो चीफ
खरीदी केंद्र बैहर का आकस्मिक निरीक्षण:
32 हजार किसानों से खरीदी गई 15.28 लाख क्विंटल धान, विभागीय तौर पर निरीक्षण कर देखी गईं व्यवस्था।
बीस दिन के भीतर जिले में 32 हजार किसानों से 15 लाख 28 हजार क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी गई है। 28 नवम्बर से जिले भर के 195 केन्द्रों पर खरीदी का काम चल रहा हैं। दुर्गम गांवों के केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा।
पी.जोशी सीईओ सीसीबी ने बताया कि कलेक्टर और बैंक प्रशासक डॉ गिरीशकुमार मिश्रा के मार्गदर्शन 17 दिसंबर को खरीदी केंद्र बैहर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में उपस्थित शाखा प्रबंधक रामलाल वासनिक, खरीदी प्रभारी रविन्द्र कुमार पटले, डाटा आपरेटर संतोष बाहेश्वर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
रकबे के आधार पर करें बारदानें का वितरण
उन्होंने कहा कि किसानों के रकबे के आधार पर ही बारदाने का वितरण किया जाए। साथ ही केंद्र में संधारित रजिस्टर को चैक किया। जोशी ने कहा कि एक बारदाने में 40 किलो 800 ग्राम से ज्यादा धान नहीं लिया जाए। निरीक्षण के दौरान कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।
62 हजार 573 किसानों ने कराया स्लॉट बुक
जानकारी के अनुसार 17 दिसंबर तक 32 हजार 338 किसानों से 15 लाख 28 हजार 987 क्विंटल धान की खरीदी की गई है, जबकि जिले के लगभग 62 हजार 573 किसानों ने स्लॉट बुक कराया है। जोशी ने बताया कि खरीदी केंद्र बैहर में नियमानुसार खरीदी करना नहीं पाया गया। इस दौरान ट्रक में धान लोडिग का कार्य किया जाना पाया है।
0 Response to "32 हजार किसानों से खरीदी गई 15.28 लाख क्विंटल धान, विभागीय तौर पर निरीक्षण कर देखी गईं व्यवस्था"
एक टिप्पणी भेजें