
माता सीता को लेकर बयान पर विवाद:कांग्रेस ने फूंका उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला, मंत्री मंडल से बाहर करने की मांग
शनिवार, 24 दिसंबर 2022
Comment
आदर्श ठाकरे
ब्यूरो चीफ जिला बालाघाट
माता सीता को लेकर बयान पर विवाद:कांग्रेस ने फूंका उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला, मंत्री मंडल से बाहर करने की मांग
उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम में माता सीता को लेकर दिए बयान के बाद ना केवल कांग्रेस बल्कि हिन्दू समाज भी उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव के खिलाफ लामबंद हो गया है। बालाघाट में महिला कांग्रेस ने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव का पुतला दहन किया। उन्हें सरकार से बाहर किए जाने की मांग भी की।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रचना लिल्हारे के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस कार्यालय से उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव का पुतला रैली निकाली और हनुमान चौक में पुतले का दहन किया। उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग का ज्ञापन तहसीलदार नितिन चौधरी को सौंपा।
रचना लिल्हारे ने कहा कि जो भाजपा भगवान श्रीराम के नाम पर सत्ता पर बैठी है। वहीं भाजपा की सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव माता सीता का अपमान करते है और सरकार मौन है। माता सीता ना केवल नारी जाति की मां है, बल्कि प्रेरणास्त्रोत भी है। जिसका अपमान हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। बयान से लगता है कि हिन्दू देवी-देवताओं के बारे में मंत्री को ज्ञान नहीं है, ऐसे मंत्री को तत्काल मंत्री मंडल से शिवराज सरकार को बाहर करना चाहिए।
महिला कांग्रेस की अगवानी में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव के खिलाफ किए गए आंदोलन में सरकार और मंत्री विरोधी नारेबाजी करते हुए कांग्रेस ने उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस (ग्रामीण) जिला अध्यक्ष रचना लिल्हारे, शानु राय, पार्षद लोहिना पंचेश्वर, संध्या धुवारे, शेफाली बुधरानी, सुनीता यादव, संध्या बाहे, छाया गोडाने, पूजा बम्बूरे, सलोनी भगत, शिवानी, कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ उपा. जुगल शर्मा, शेषराम राहंगडले, प्रदेश कांग्रेस सचिव अनूपसिंह बैस, महामंत्री आशीष शुक्ला, शीनु राव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्याम पंजवानी, किसान कांग्रेस पदाधिकारी सुखदेव मुनि कुतराहे, अंशु अवस्थी, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मकसूद खान, मुकेश माहुले, पार्षद गुड्डू, प्रवीण मदनकर, प्रभात मानेश्वर सहित महिला कांग्रेस, जिला कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Response to "माता सीता को लेकर बयान पर विवाद:कांग्रेस ने फूंका उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला, मंत्री मंडल से बाहर करने की मांग"
एक टिप्पणी भेजें