
पोंडा में राज्यमंत्री ने किए संथाली ड्रामा का उद्घाटन
मंगलवार, 14 फ़रवरी 2023
Comment
कमलेश कुमार - संवादाता - कसमार
कल 13 फरवरी की रात्रि कसमार प्रखंड के पोंडा पंचायत में संथाली ड्रामा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभ उद्घाटन राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने फीता काटकर किए। माननीय मंत्री जी ने संबोधित करते हुए कहा कि संथाली लोगों की उम्दा कलाकारों की अदाकारी से थिएटर जीवंत हो उठता है। रात भर संथाली दर्शक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। माननीय राज्य मंत्री ने आयोजकों को कार्यक्रम आयोजन के लिए शुभकामनाएं दिए। कार्यक्रम के मौके पर पूर्व मुखिया हारू रजवार पंचायत समिति सदस्य रवि कुमार शिवनाथ मरांडी रामसय हांसदा देवदास टुडू सदानंद मुर्मू चंद्रदेव मांझी दुर्योधन मांझी रघुनाथ मांझी देव कुमार हांसदा दशरथ मांझी अशोक हांसदा अखिलेश हांसदा देवदास टुडु पूर्व मुखिया गरी पंचायत सिकंदर कपरदर मिथलेश महाराज सोहेल अंसारी मुन्ना अंसारी नंदन कपरदार दीपक नायक कमलेश करमाली आनंद नायक सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
0 Response to "पोंडा में राज्यमंत्री ने किए संथाली ड्रामा का उद्घाटन"
एक टिप्पणी भेजें