
अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर बाबा नगरी हुई भगवामय
शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2023
Comment
बरुण कुमार, भानुमित्र संवाददाता
देवघर में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प महारैली को लेकर बाबा नगरी हुई भगवामय। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,अनापूर्ण देवी,सांसद निशिंकांत दुबे,सुनील सोरेन,विधायक सह जिला अध्यक्ष नारायण दास,अनंत ओझा,रणधीर सिंह, अमित मंडल सहित सांसदों,विधायकों एवं बड़े नेताओं के पोस्टर बैनर लगाया गए है। शहर के हर चौक चौराहे पर पार्टी के झंडों से शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश एवम संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। भाजपा झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू,बालमुकुंद सहाय एवं अन्य ने विजय संकल्प महारैली कार्यक्रम स्थल पहुंच कर तैयारी की समीक्षा की।मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह विजय संकल्प महारैली ऐतिहासिक होगी पूरे संथाल परगना में परिवर्तन की बयार बह रही है कल रैली में हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे । केंद्र सरकार के द्वारा एम्स, एयरपोर्ट की स्थापना का भरपूर लाभ भाजपा को मिलेगा।
इस रैली में जनजातीय समाज की बड़ी भागीदारी होगी- बाबुलाल मरांडी भाजपा विधायक दल के नेता बाबुलाल मरांडी ने कहा कि देवघर की यह संकल्प महारैली अपने आप मे ऐतिहासिक और मील का पत्थर साबित होगी। इस रैली में संथाल परगना की जनजाति समाज की भारी संख्या में उपस्थिति होने जा रही है। केंद्र सरकार के द्वारा जनजाति के लिए किए गए कार्यो से समाज मे उत्साह और खुशी की झलक साफ साफ देखने को मिल रहा है। कल समाज के लोग कार्यक्रम में उपस्थित होकर केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करेंगे। प्रदेश के नेताओं ने की रैली की तैयारी की समीक्षा की विजय संकल्प महारैली को सफल बनाने हेतु प्रदेश के अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता बाबुलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू,बालमुकुंद सहाय,गोड्डा के सांसद निशिंकांत दुबे ,मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक चार दिनों से देवघर में डेरा डाले हुए है और पूरी व्यवस्था का कर रहे निरक्षण।एक एक चीजों पर बारीकी नजर रख रहे है और जरूरत के हिसाब से पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दे रहे है । कार्यक्रम स्थल में कार्यकर्ता भारी संख्या में पहुंचे इसे लेकर संथाल परगना के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बैठक कर रहे है तथा आम नागरिकों से इस कार्यक्रम में आने का आग्रह कर रहे है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता बाबुलाल मरांडी, गोड्डा के सांसद निशिंकांत ने महारैली की सफलता को लेकर तैयारियों की समीक्षा की।
0 Response to "अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर बाबा नगरी हुई भगवामय"
एक टिप्पणी भेजें