भगवान परशुराम का प्राकट्योत्सव पर विशाल शोभायात्रा में सजीव झांकियों से दिया गया सामाजिक एकता का संदेशशोभायात्रा में दिखी नारी शक्ति, भगवान परशुराम के जयकारों से गूंज उठा धनबाद-झरिया
शनिवार, 22 अप्रैल 2023
Comment
धनबाद/झरिया: जय परशुराम जय श्रीराम के जयकार के साथ निकला भगवान परशुराम की शोभा यात्रा।झरिया मे भगवान श्री विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जी की जयंती मनाई गई।परशुराम जयंती के अवसर पर विप्र सेना के द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. धनसार स्थित सिद्धिविनायक पैलेस से सुबह 10 बजे भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना कर भव्य शोभायात्रा की शुरुआत हुई। शोभायात्रा के दौरान राधा कृष्ण, शंकर पार्वती व परशुराम जी समेत कई देवी देवताओं की विशेष झांकियो ने लोगों का मन मोह लिया। सर पर भगवा साफा बांध बाइक चलाती सैकड़ों महिलाएं व पुरुष द्वारा भगवान परशुराम जी के जयकारों से पूरा झरिया शहर गूंज उठा।वहीं बाइक जुलूस में युवाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।झरिया शहर में यह पहला मौका था जब लोगों ने नारी शक्ति का नजारा देखा। भगवान परशुराम जी की मनमोहक झांकिया के साथ श्रद्धालु डीजे के धुन में नाचते गाते बस्ताकोला,कतरास मोड़, लक्षमनिया मोड़, बाटा मोड़, चार नम्बर होते हुए पोद्दारपाड़ा स्थित ब्राह्मण धर्मशाला पहुंचे। जिसके बाद भगवान परशुराम जी का पूजा अर्चना, हवन, महा आरती सहित विभिन्ना धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन कर भगवान परशुराम जी को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया।कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल हो कर कार्यक्रम को सफल बनाया. वही भाजपा नेत्री रागनी सिंह समेत कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा सोभा यात्रा मे मौजूद श्रद्धालुओं के लिए शर्बत व ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी. भाजपा नेत्री शोभायात्रा में शामिल होकर सभी श्रद्धालुओं को परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।
शोभा यात्रा में मुख्य रूप से सांसद पी एन सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो, भाजपा नेत्री रागनी सिंह, जेएमएम के नीलम मिश्रा, कांग्रेस के वैभव सिन्हा,राष्ट्रीय संरक्षक अनुराग शर्मा, विप्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष रितेश शर्मा, नीतू तिवारी, शुशील शर्मा, नितिन भट्ट, विष्णु त्रिपाठी, मिल्टन पार्थ सारथी,देवेन तिवारी, दिनेश शर्मा,दीपक शर्मा, प्रो. सुधा मिश्रा,जयंत द्विवेदी, रोहित शर्मा,मयूरी ओझा,कुमुद शर्मा,अंजू शर्मा,निशा शर्मा, रेणु शर्मा,महेंद्र भगानिया,गोविन्द शर्मा,महेश शर्मा, मुकेश पाण्डेय के साथ सैकड़ों की संख्या में विप्र सेना के सदस्य उपस्थित थे.
0 Response to "भगवान परशुराम का प्राकट्योत्सव पर विशाल शोभायात्रा में सजीव झांकियों से दिया गया सामाजिक एकता का संदेशशोभायात्रा में दिखी नारी शक्ति, भगवान परशुराम के जयकारों से गूंज उठा धनबाद-झरिया"
एक टिप्पणी भेजें