मैंने अपने जीवन शैली में दो मां को माना है,एक जन्म दाता और दूसरी गौ माता :- चंद्र प्रकाश जैन।
रविवार, 14 मई 2023
Comment
पहले जन्मदाता का किया सेवा उसके बाद गौ माता का किया सेवा।
भानुमित्र संवाददाता।
हजारीबाग शहर में सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाला हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने मातृ दिवस के पावन दिन पर अपनी जन्मदाता मां की सेवा करने के उपरांत शहर से 12 किलोमीटर दूर स्थित कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी द्वारा संचालित हजारीबाग गौशाला परिसर पहुंचकर गौ माता को गुड़, चोकर सहित अन्य सामग्री खिलाकर उनकी सेवा किया। उनके साथ उनकी जन्मदाता मां सुधारानी जैन भी मौजूद रही उन्होंने भी गौ माता की सेवा किया। जानकारी के अनुसार दिगंबर जैन पंचायत द्वारा आयोजित सामाजिक चुनाव में समाज की सेवा के लिए एक उम्मीदवार के रूप में यह स्वयं खड़े हुए हैं जिनका क्रमांक संख्या 10 है। और यह सामाजिक चुनाव 15 मई दिन सोमवार को जैन भवन में संपन्न होगा। इस चुनाव में जैन समाज के ही लोग अपना मत डालेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि मातृ दिवस पर मातृशक्ति की सेवा के साथ गौ माता कि सेवा कर मन काफी प्रसन्न हुआ है मैंने अपनी जीवनशैली में दो मां को माना है। एक जन्मदाता और दूसरी गौ माता। दोनों को प्रणाम कर अपनी दिन की शुरुआत करता हूं।
0 Response to "मैंने अपने जीवन शैली में दो मां को माना है,एक जन्म दाता और दूसरी गौ माता :- चंद्र प्रकाश जैन।"
एक टिप्पणी भेजें