-->
मंडलकारा में हुआ जेल अदालत का आयोजन

मंडलकारा में हुआ जेल अदालत का आयोजन


राजेश कुमार यादव

पाकुड़ :- झालसा रांची के निर्देशानुसार आज रविवार 15 अगस्त 2023 को मंडल कारा में जेल अदालत का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के बाल कृष्ण तिवारी की  अध्यक्षता में की गई। जिसमें मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रफुल्ल कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री अजय कुमार गुड़िया, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी श्री निर्मल भारती, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कमल प्रकाश ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिल्पा मुर्मू ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।  मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रफुल्ल कुमार ने कैदियों के हित में कई निशुल्क विधिक सहायता से संबंधित जानकारी दी न्यायिक दंडाधिकारी ने जेल अदालत के माध्यम से बंदी को सुलहनिए वाद को समाप्त करने हेतु निशुल्क कानूनी सेवा लेने को को कहा साथ ही ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाली सुविधाओं से सभी कैदियों को जानकारी से अवगत कराया।कोई सुलहनीय वाद नहीं रहने के कारण वाद का निष्पादन नही किया गया। मौके पर जेल अधीक्षक कुमार आशुतोष  एवम् जेलर ललन भारती  मौजूद रहे।

0 Response to "मंडलकारा में हुआ जेल अदालत का आयोजन"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4