-->
मंडल रेल कार्यालय, धनबाद में हिंदी दिवस के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राजभाषा संकल्प लिया गया

मंडल रेल कार्यालय, धनबाद में हिंदी दिवस के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राजभाषा संकल्प लिया गया


रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद दिनांक 14.09.2023 को हिंदी दिवस समारोह के सुअवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा . ) अशोक कुमार महथा एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी विनीत कुमार एवं शाखा अधिकारियों की उपस्थिति में राजभाषा संकल्प लिया गया। अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा.) अशोक कुमार महथा के द्वारा राजभाषा संकल्प पढ़ा गया जिसे उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोहराया। संकल्प में संविधान द्वारा स्थापित नियमों के अनुरूप संप्रभुता सम्पन्न भारत संघ की भाषायी एकता को बनाए रखने तथा जाति, धर्म और प्रांतीयता की भावना से ऊपर उठकर, संविधान की आठवीं अनुसूची में प्रदत्त सभी प्रांतीय भाषाओं का आदर करते हुए अपना सारा काम-काज हिंदी में करने का संकल्प समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लिया । धनबाद मंडल में राजभाषा पखवाड़ा 2023 को आयोजित करने तथा राजभाषा संकल्प दिवस को सफल बनाने में राजभाषा विभाग के वरिष्ठ अनुवादक संजय कुमार वर्मा, भारत दान भूषण मुर्मू एवं कनिष्ठ अनुवादक अविनाश कुमार सिन्हा, अभिषेक कुमार एवं रंजीत कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

0 Response to "मंडल रेल कार्यालय, धनबाद में हिंदी दिवस के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राजभाषा संकल्प लिया गया"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4