झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न
शनिवार, 16 सितंबर 2023
Comment
धनबाद: शनिवार को को स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा ट्रस्ट धनबाद में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज के नेतृत्व में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश प्रभारी शेषनारायण ओझा की उपस्थिति में आयोजित किया गया। तथा धनबाद जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव के स्वागत भाषण से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस बैठक में धनबाद जिला युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्षों को सोल एवं पुष्प गूक्ष देकर सम्मानित किया गया। इस इस बैठक में तीन सेशन के माध्यम से कई मुद्दों पर विचार विमर्श करते हुए आगे की रणनीति बनाई गई जिसमें मुख्य रूप से 1. जिला कमेटी, विधानसभा कमेटी एवं प्रखंड/नगर कमेटी का गठन जिला प्रभारी जिला सह-प्रभारी एवं सभी जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष को संगठन की मजबूती के लिये रणनीति बनाना है और जिला कमेटी विधानसभा कमेटी और प्रखंड/नगर कमेटी का विस्तार करते हुए झारखंड के हर युवा को जोड़ने के लिए काम करना है।
2. विद आईवाईआई ऐप का प्रशिक्षण में यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम के सफल क्रियान्वय के लिए प्रशिक्षण तथा एप्प के विस्तृत जानकारी दिया गया।3: सोशल मीडिया का ट्रेनिंग सेशन संगठनात्मक सूचनाओं से अवगत कराने तथा कार्यकारणी की बैठक प्रखंड स्तर तक सुनिश्चित किया गया।4.सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी प्रदेश, जिला एवं विधानसभा के कार्यकारिणी के सदस्यों को सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी सुनिस्चित करना अनिवार्य किया गया।
5.पिछले दो माह के कार्यक्रमों का प्रेजेंटेशन एवं अगले दो माह के कार्यक्रमों पर चर्चा। केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पिछले दो माह के जिला स्तरिय कार्यक्रमों का प्रेजेंटेशन दिया गया तथा आगे दो माह तक के कार्यक्रमों पर चर्चा कर दिशानिर्देश दिया गया।6. मोहब्बत की दुकान रील प्रतियोगिता की लांचिंग मोहबत की दुकान का चर्चा भारत के जुबान पर है। इसके माध्यम से रिल या सार्ट विडियो बनाकर जनसमस्याओं को लोगो के बीच पहुंचाने के लिए सार्ट रिल या विडियो प्रतियोगिता जिला स्तर पर कराया जायें।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री मन्नान मलिक साहब, झारखंड प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष ब्राजेंद्र प्रसाद सिंह,राष्ट्रीय प्रवक्ता मयूर शेखर झा , झारखंड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद, पूर्व जिला युवा अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह,सुधांशु शेखर झा,शमशेर आलम, मनोज सिंह, नवनीत नीरज, सम्भव सिंह,वरिष्ट कांग्रेसी अशोक सिंह, जोगेंद्र सिंह योगी, नवीन सिंह, राजू दास, मंटू दास बबलू दास, पिंटू टूरी, सोशल मिडिया कॉर्डिनेटर संजय कुमार, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष निशा भगत, सत्यम सिंह, महासचिव राजीव रंजन, मनोहर महतो, देव शर्मा, भुपेश कुमार, फहद खान, सदाब खान, राहुल राज, कोमल राज, मधु चौधरी, सन्नी सिंह, अशोक मोदक,धनबाद जिला युवा उपाध्यक्ष तबरेज खान महासचिव विक्की कुमार, सोनू यादव, राजा खान, सुरज वर्मा,कमल शर्मा, गुलाम मुंतका, ताहिर अंसारी,नीरज दास,मजहर आलम, टिंकू अंसारी रवि सिंह,कैलाश दास, दीपक यादव,विक्रांत कर्ण, मोसिन खान, राजीव पांडेय,गोलू पासवान, मदन गोप, यूसुफ खान,जबीर खान, तबरेज, इत्यादि सैकड़ो युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
0 Response to "झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न"
एक टिप्पणी भेजें