-->
राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को उदय प्रताप सिंह ने किया सम्मानित

राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को उदय प्रताप सिंह ने किया सम्मानित


धनबाद:झारखंड के रांची खेलगांव में 2 से 4 सितंबर को 14वीं ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता तथा द्वितीय बिरसा मुंडा राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें धनबाद के द राइट ट्रेक अकादमी से पांच खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें एक स्वर्ण, पदक तीन रजत पदक तथा एक कांस्य पदक प्राप्त हुए।द राइट ट्रेक के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन कर पांच पदक हासिल किए। जिसमें स्वर्ण पदक विशाल कुमार पंडित रजत पदक प्राची सिन्हा, प्रिंस कुमार , रजत मंडल तथा कांस्य पदक साकेत सिंह चौधरी को मिला।सभी को समाजसेवी उदय प्रताप सिंह ने सम्मानित किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में इस उपलब्धि पर कोच विशाल पंडित भारतीय ताइक्वांडो संघ के महासचिव प्रभात कुमार शर्मा, झारखंड ताइक्वांडो संघ के महासचिव संजय शर्मा, धनबाद जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव लक्ष्मीकांत सिंह तथा सुमिर शर्मा झारखंड ताइक्वांडो संघ के रेफ्रि विजय शंकर विश्वकर्मा तथा अमर बावरी भारतीय ताइक्वांडो संघ से अश्वनी शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष रमा सिंहा ,भाजपा के युवा नेता रमेश पांडे, भाजपा के वरिष्ठ नेता भानु खत्री अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी यमुना कुमार पासवान कोच अमित रवानी ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Posts

0 Response to "राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को उदय प्रताप सिंह ने किया सम्मानित "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4