-->
धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने सिन्दरी नगर के विभिन्न पूजा पंडालो में माँ दुर्गा का दर्शन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया ।

धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने सिन्दरी नगर के विभिन्न पूजा पंडालो में माँ दुर्गा का दर्शन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया ।

रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी: दिनांक 22/10/2023 को महाष्टमी के दिन धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने सिन्दरी नगर के विभिन्न पूजा पंडालो में माँ दुर्गा का दर्शन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया ।
 सांसद ने डोमगढ़ में एन ए सी मंदिर और शिवमन्दिर में माँ का दर्शन किया, उसके बाद रोड़ाबांध में पूजा पंडाल गए और वहां भी दर्शन किए । शहरपुरा में ए सी सी,एस के4,रंगामाटी में जय माता दी मंदिर गए और वहाँ पर माता का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किए ।
पूजा पंडाल में माँ के दर्शन के बाद सांसद ने भाजपा नेता लकी सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ शुद्ध शाकाहारी भोजन किए औऱ आपस मे कार्यकर्ताओं के साथ घण्टो बातचीत भी किए औऱ दुर्गापूजा की हार्दिक बधाईयाँ भी दी ।
सांसद के साथ पूजा पंडाल भ्रमण में सिन्दरी नगर अध्यक्ष अरबिंद पाठक,भाजपा नेता लकी सिंह,राकेश तिवारी, ब्रिजेश सिंह, सुमन चौधरी,इंद्रमोहन सिंह, संजय महतो, रामजी सिंह,राघव तिवारी, अणिमा सिंह,कुमार राजेश,रमेश साव,पशुपति महतो इत्यादि अनेको कार्यकर्ता शामिल थे ।

0 Response to "धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने सिन्दरी नगर के विभिन्न पूजा पंडालो में माँ दुर्गा का दर्शन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया ।"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4