भाजपा में नवीन आगमन किए गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह का स्वागत भाजपा सिंदरी नगर कमेटी के द्वारा धूम धड़ाके और तलवार भेंट कर किया गया...भाजपा अनुशासन की पार्टी है युवा अनुशासित होकर भाजपा को आगे बढ़ाएँ ....लक्की सिंह
रविवार, 8 अक्टूबर 2023
Comment
सिंदरी । भाजपा मुख्य कार्यालय शहरपुरा सिंदरी में आयोजित अभिनंदन समारोह में भाजपा में नवीन आगमन किए गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह का स्वागत भाजपा सिंदरी नगर कमेटी के द्वारा रविवार को धूम धड़ाके और तलवार भेंट कर किया गया। उन्हें भाजपा का पट्टा ओढ़ाकर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में स्वागत किया गया।
लक्की सिंह ने कहा कि भाजपा अनुशासन की पार्टी है। युवा अनुशासित होकर भाजपा को आगे बढ़ाएँ। सांसद सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने मुझे आशीर्वाद दिया है। मेरे जुड़ने से युवाओं और महिलाओं को केन्द्र सरकार की योजनाओं को पहुँचाने में सहयोगी साबित होगा। सिंदरी विधानसभा धनबाद की सबसे मजबूत विधानसभा बनेगी। युवाओं को रोजगार दिलाने में सहयोग करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हर्ल कारखाना की स्थापना के लिए धन्यवाद दिया। सिंदरी नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक ने कहा कि भाजपा के पुरोधा अटल बिहारी वाजपेयी की पहली प्रतिमा की स्थापना युवा नेता लक्की सिंह ने किया था। मेरे कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि लक्की सिंह को भाजपा में शामिल करना है। दिनेश सिंह ने कहा कि भाजपा को आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे। रवि शर्मा ने कहा कि लक्की सिंह के भाजपा में आगमन से पार्टी को शक्ति प्राप्त हुई है। बताते चलें कि विगत 27 सितंबर को झरिया विधानसभा के आरएसपी कॉलेज प्रांगण में आयोजित भाजपा की संकल्प यात्रा में जनता श्रमिक संघ संयुक्त महामंत्री लक्की सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भाजपा में शामिल किया था।
इस अभिनंदन समारोह में भाजपा वरिष्ठ नेता दिनेश सिंह, रवि शर्मा, ब्रिजेश सिंह, राकेश तिवारी, सुमन चौधरी, सिंदरी नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक, धीरज सिंह, मनीष सिन्हा, सुशांत महतो, गणपति बाउरी, बसंत सिंह, मोलू कुमार, अमित सिंह, धीरज सिंह, सुनील उपाध्याय, विमल सिंह, गुड्डू सिंह, गुड्डू ठाकुर, सागर हुसैन, रंजना शर्मा, अणिमा सिंह, चंद्रावती देवी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
0 Response to "भाजपा में नवीन आगमन किए गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह का स्वागत भाजपा सिंदरी नगर कमेटी के द्वारा धूम धड़ाके और तलवार भेंट कर किया गया...भाजपा अनुशासन की पार्टी है युवा अनुशासित होकर भाजपा को आगे बढ़ाएँ ....लक्की सिंह"
एक टिप्पणी भेजें