-->
साइक्लोन मिचोंग के लगातार बारिश से धान सहित कई फसल बर्बाद

साइक्लोन मिचोंग के लगातार बारिश से धान सहित कई फसल बर्बाद

किसानों को  लाखों का नुकसान। 
भानुमित्र/संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट

केरेडारी साइक्लोन मिचोंग के कारण मंगलवार से लेकर बृहस्पतिवार दिन  भर  लगातार हुई ।  धान की फसल के साथ-साथ अन्य कई फसल बर्बाद हो गए जिसके कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है। खेतों व खुले आसमान के खलिहान में रखे गए धान पानी की चपेट में आ गया जिसके कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं खेतों में खड़े धान के लहलहाते फसलों को गिरा दिया है।जिसका बुरा असर धान की बालियों में पड़ेगा। जिससे धान झड़ जाएगें।धान की फसल बर्बाद हो जाने के कारण  किसानों के माथे पर चिंता सताने लगी है।
 प्रखंड में इन गांव में होती है मुख्य रूप से धान की खेती केरेडारी प्रखंड के, गर्री कला,पांडेपुरा ,बरियातू , गुरगुटिया कंडाबेर बेलतू जमीरा, पतरा सिरमा इतिज्ज हेवाई ,पगार बेगवारी चट्टीबरियातू कोदवे,केरेडारी सलगा बुंडू पताल मनातू बकचोबा पीटो चाटीपेटो, पाण्डु पहरा आदी गांव में धान की फसल की खेती बड़़े पैमाने पर की जाती है। बारिस से विभिन्न फसलों का हो सकता है नुकसान लगातार बारिश से धान के अलावा आलू  , मडुवा , कुर्थी , सुरगुज्जा सरसों टमाटर आदी फसलों के अधिक से अधिक नुकसान होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Related Posts

0 Response to "साइक्लोन मिचोंग के लगातार बारिश से धान सहित कई फसल बर्बाद"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4