हजारीबाग सरहुल मैदान स्थित मांझी थान जाहेर थान में चंपा दिशाम महापर्व सोहराय मनाया गया।
मंगलवार, 23 जनवरी 2024
Comment
भानुमित्र संवाददाता।
हजारीबाग सरहुल मैदान मैदान स्थित मांझी थान, जाहेर थान, में चंपा दिशोम सोहराय महापर्व अपने पारंपरिक सांस्कृतिक विधि विधान के साथ पूजा पाठ करते हुए हर्ष एवं उल्लास के साथ सोहराय महापर्व का तीसरा दिन डंगरा खुंटा संपन्न हुई। आज के इस कार्यक्रम में जिला नायके विकास टुडू ने पूजा अर्चना की।इसके बाद मुख्य अतिथि के रूप में बालकृष्णन टुडू, किस्टो बेसरा, आदिवासी केन्द्रीय सरना समिति के पूर्व अध्यक्ष जगन कच्छप , आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष सुशील ओड़िया ग्राम के सभी ग्राम प्रधान छात्र छात्राओं अभिभावक जनप्रतिनिधि, चंपा दिशोम मांझी थान में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुभारंभ की।
आदरणीय मुख्य अतिथि बाल कृष्णा टुडू ने कहा कि प्रत्येक त्यौहार का एक अपना मुख्य उद्देश्य होता है सोहराय पर्व आदिवासियों के लिए एक पशुओं के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित करने का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है ।
किस्टो बेसरा ने कहा कि प्राचीन काल में आदिवासि अपने जीवकोपार्जन के लिएके लिए मुख्य रूप से खेती बाड़ी ही किया करते हैं जिसमें गाय बैल की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है इसलिए ग्राम में आज गाय बैलों को विशेष पूजा अर्चना कर उनके साथ ग्रामीण खेल करते हैं हंसी मजाक करते हैं चढ़ाते हैं और आनंद लेते हैं। इसके बाद सोहराय नृत्य संगीत रात भर दिन भर चलते रहता है।
सरना समिति पूर्व अध्यक्ष जग्गन कच्छप ने कहा कि झारखंड में सोहराय पर्व आदिवासियों का मुख्य त्योहारों में से एक है जहां झारखंड के कुछ जिले दीपावली में मनाते हैं कहीं पूरे जनवरी महीना तक मनाते रहते हैं। सभी को सोहराय की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
रमेश हेंब्रम ने कहा कि सोहराय पर्व सभी गिले शिकवे को दूर कर प्रेम करने का संदेश देता है
रामकिशोर मुर्मू ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को अपने संस्कृती के साथ-साथ शिक्षा पर विशेष जोर देने को रोजगार में आगे बढ़ने पर जोर दिया।
जीतराम मुर्मू ने कहा कि अभी हम सभी शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही पीछे हैं हमें शिक्षा के रूप में विशेष जोर देने की आवश्यकता है तभी हम आगे बढ़ पाएंगे मोटिवेशनल शिक्षा प्रत्येक महीने होनी चाहिए।
ऑल संथाल स्टूडेंट यूनियन के एवं यंग ब्लड आदिवासी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष मनोज टुडू ने कहा कि सरना समिति के सक्रिय संरक्षक सतन उरांव हमारे बीच नही रहे इस कारण आज का सोहराय पर्व मांझी थाना में शांति सौहार्द के साथ पूजा अर्चना कर सतन उरांव की आत्मा की शांति के लिए मौन धारण कर समापन की गई। आज के कार्यक्रम में बालकृष्ण टुडू किस्टो बेसरा , आदिवासी केंद्रीय सरना समिति के पूर्व अध्यक्ष जग्गन कच्छप, आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष सुशील ओड़िया ,जीतराय मुर्मू ,मिसिल किस्कु ,मोतीलाल मुर्मू, सोहराय समिति के अध्यक्ष रमेश हेंब्रम , सचिव राम किशोर मुर्मू, महालाल मुर्मू, आनंद मरांडी,
सुधीर बास्के, रामधनी मांझी विनोद मुर्मू शिवजी टुडू, रवि लिंडा,महावीर मुर्मू, ऑल संथाल स्टूडेंट यूनियन के महासचिव नरेश सोरेन ,संथाल समाज दिशोम मांझी परगना से पन्नालाल मुर्मू ,चुन्नू लाल मरांडी शंकर बास्के, अनूप कुमार हेंब्रम अनूप उरांव, लोगों सुरेश हसदा नवीन टुडू ,पेरू रवि टुडू निलेश टुडू , ऑल संथाल स्टूडेंट यूनियन के केंद्र अध्यक्ष मनोज टुडू, एवं अन्य छात्राएं सम्मिलित थे।
0 Response to "हजारीबाग सरहुल मैदान स्थित मांझी थान जाहेर थान में चंपा दिशाम महापर्व सोहराय मनाया गया।"
एक टिप्पणी भेजें