हज़ारीबाग पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चार प्लास्टिक के बोरा में गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार।
सोमवार, 12 फ़रवरी 2024
Comment
भानुमित्र संवाददाता।
हज़ारीबाग पुलिस को मिली बड़ी सफलता चार प्लास्टिक के बोरा में गांजा किया बरामद दो तस्कर गिरफ्तार लगभग 100 किलो गांजा के साथ दो को दबोचा। एक पिकअप गाड़ी, दो स्मार्ट फोन जप्त चौपारण हजारीबाग नशे के सौदागरों के खिलाफ सोमवार को पुलिस ने छापेमारी में सफलता मिली हज़ारीबाग़ पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि सोमवार को बरही की ओर से एक पिकअप वाहन संख्या OD14AC 1868 पर भारी मात्रा में अवैध रुप से गांजा लोड कर तस्करी करने चौपारण के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा है। उक्त सूचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। जिसमें थाना प्रभारी चौपारण स०अ०नि० मनोज कुमार सिंह, स०अ०नि० सच्चिदानंद राय एवं चौपारण थाना के सशस्त्र बल शामिल थे. छापेमारी टीम ने सियरकोनी में बरही की ओर से आने वाले हर वाहन की जांच शुरू कर दी. चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन क्रमांक OD14AC 1868 आता दिखाई दिया, जिसे सशस्त्र बलों की मदद से उक्त पिकअप वाहन को रोकने का इशारा किया गया। लेकिन पिकउप वाहन चालक तेजी से गाड़ी भगाने लगा। जिसे चोरदाहा चेकपोस्ट पर पीछा कर पकड़ लिया गया। बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में जब्त पिकअप की विधिवत तलाशी ली गई तलाशी के दौरान वाहन पर लदे चार प्लास्टिक बोरा में गांजा मिला। सभी बोरियों को खोलने पर एक-एक किलोग्राम के 25-25 पैकेट मिले, कुल मिलाकर 100 पैकेट में 100 किलोग्राम गांजा था। इसे विधिवत जब्त कर लिया गया और वाहन के चालक सहित दो व्यक्तियों से सख्ती से पूछताछ की गई और उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया तत्पश्चात उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर को थाने लाया गया इस संबंध में चौपारण थाना कांड संख्या 46/24 दिनांक 12/02/24 धारा 414/34 भा0द0वि0 एवं 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार व्यक्तियों में जनेश्वर पासवान पिता स्व० कन्हाई पासवान ग्राम- पचमा थाना- गुरुआ जिला- गया (बिहार) दूसरा रवि कुमार पिता स्व० बबन ओझा ग्राम ईस्माइलपुर थाना- मेंहदिया जिला- अरवल (बिहार) को गिरफ्तार किया गया। साथ ही इन दोनों के ओएस से एक पिकअप वाहन सं0- OD14AC 1868, चार प्लास्टिक के बोरा में कुल- 100 किलोग्राम गांजा व दो स्मार्ट फोन जब्त की गई। इस अभियान में मुख्य रूप से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय बरही, पु०अ०नि० शम्भु नन्द ईश्वर थाना प्रभारी चौपारण थाना, स०अ०नि० मनोज कुमार सिंह चौपारण थाना, स०अ०नि० सचिदानन्द राय चौपारण थाना और चौपारण थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।
0 Response to "हज़ारीबाग पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चार प्लास्टिक के बोरा में गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार।"
एक टिप्पणी भेजें