प्रधानमंत्री धनबाद आगमन की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न सैकड़ों की संख्या में जनता श्रमिक संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हुए शामिल
मंगलवार, 27 फ़रवरी 2024
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
झरिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 1 मार्च को धनबाद आगमन पर तैयारियों को लेकर मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जनता श्रमिक संघ की महामंत्री रागिनी सिंह के नेतृत्व में जनता श्रमिक संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक झरिया कतरास मोड़ स्थित बिहार बिल्डिंग कार्यालय में की गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में जनता श्रमिक संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं बैठक में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर विशेष चर्चा की गई और कार्यक्रम में झरिया विधानसभा में जनता श्रमिक संघ सह भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्तिथि अधिक से अधिक करने की रूप रेखा तैयार की गई साथ ही प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान मुख्य रूप से प्रदीप सिन्हा, गौरव वक्ष, सतेंद्र कुमार, दिलीप भारती, शिव कुमार यादव समेत सैकड़ों की संख्या में जेएसएस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद थे।
0 Response to "प्रधानमंत्री धनबाद आगमन की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न सैकड़ों की संख्या में जनता श्रमिक संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हुए शामिल"
एक टिप्पणी भेजें