कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने चलाया महागठबंधन प्रत्याशी पक्ष जनसंपर्क अभियान किया।
सोमवार, 6 मई 2024
Comment
भानुमित्र संवाददाता।
हजारीबाग कांग्रेस पार्टी मुन्ना सिंह न सोमवार की कटकमदाग प्रखंड के अंतर्गत पसईबसलगांवा मसरातु सहित विभिन्न पंचायतों के दर्जनों गांवों में जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान में महागठबंधन लोकसभा के पक्ष में मतदाताओं को जागरूक करना और कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारधाराओं को उनके समक्ष रखना था। मुन्ना सिंह ने अपने जनसंपर्क अभियान में कांग्रेस पार्टी के विकास कार्यक्रमों नीतियों और उनके द्वारा जनता के हित में किए गए कार्यों का जिक्र किया। साथ ही साथ कांग्रेस के न्याय पत्र से लोगो को अवगत करवाते हुऐ कहा की कांग्रेस देश के हर वर्ग को ध्यान में रखकर कार्य करती है तथा जनता से आगामी चुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी को समर्थन देने की अपील की। इस अभियान में उनके बातों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और उनके संदेश को जनता ने गंभीरता से लिया।
इस अभियान के माध्यम से मुन्ना सिंह ने न केवल महागठबंधन प्रत्याशी के लिए समर्थन जुटाया, बल्कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को भी जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। उनके इस अभियान से कांग्रेस पार्टी को आगामी चुनावों में एक नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।
0 Response to "कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने चलाया महागठबंधन प्रत्याशी पक्ष जनसंपर्क अभियान किया।"
एक टिप्पणी भेजें