सामुहिक दुष्कर्म मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
मंगलवार, 11 जून 2024
Comment
पाकुड़ / अमड़ापाड़ा : - जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के पिछले दिनों हुई सामुहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। मामले को लेकर अमड़ापाड़ा थाना में प्रभारी थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने जानकारी दी। थाना प्रभारी ने कहा कि दिनांक 7वजन को अमडापाडा थाना में पीड़ित के भाई ने थाना में अपने दोनों बहन के गुम हो जाने की सूचना दी थी। पीड़ित के भाई ने पुलिस को बताया था कि 6 जून की दोपहर करीब 3 बजे घर से निकली थी। जिसके बाद से अब तक घर नहीं लौटी। सूचना प्राप्त होते ही अमडापाडा पुलिस ने दोनो गुमशुदा बच्चियों को बरामद किया था। जिसके उपरांत ज्ञात हुआ कि दोनो बच्चियों के साथ सामुहिक दुष्कर्म हुआ था। तत्पश्चात उक्त घटना के संबंध में अमडापाडा थाना कांड संख्या 24/24 दिनांक 07.06. 2024, धारा-342/376(डी)/120 (बी)/379/34 भा०द०वि० एवं 4/6 पोक्सो एक्ट के तहत अभियुक्त रावण मुर्मू उर्फ रावण सोरेन एवं अन्य अज्ञात के विरूद्ध कांड दर्ज किया गया। उक्त काण्ड में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर काण्ड के उद्भेदन हेतु एसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने लागातार छापामारी की गई। छापामारी के दौरान कांड के प्राथमिकी अभियुक्त रावण सोरेन उर्फ रावण मुर्मू व अप्राथमिकी अभियुक्त पतरस मुर्मू को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। उक्त घटना में सलिप्त अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। टीम के पुअनि मृत्युंजय कुमार सिंह के आलावे पुअनि अजय महतो, श्रीचांद किस्कु, अरविन्द मंडल, दिलीप कु० बास्की, सअनि आशीष राम, प्रदीप कुमार सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे।
0 Response to "सामुहिक दुष्कर्म मामले में दो आरोपित गिरफ्तार"
एक टिप्पणी भेजें