आदिवासी यूथ क्लब ने किया पदयात्रियों का स्वागत
शुक्रवार, 28 जून 2024
Comment
पाकुड़ /अमडापाड़ा :- 169 वें हूल दिवस के अवसर पर दुमका के पोखरा चौक से भोगनाडीह के लिए निकली गोटा भारत सिदो-कान्हू हूल बैसी पदयात्रा अमड़ापाड़ा पहुंची। यहां आदिवासी यूथ क्लब के सदस्यों द्वारा पदयात्रियों का आदिवासी परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया। वहीं गोटा भारत सिदो-कान्हू हूल बैसी के बैनर तले पदयात्री मुख्य बाजार भ्रमण करते हुए आरएस पैलेस पहुंचे। शुक्रवार को पदयात्रियों ने सिदो-कान्हू, तिलका मांझी, बिरसा मुंडा, महात्मा गांधी की प्रतिमा माल्यार्पण किया। पदयात्रियों ने कहा कि आज पाडेरकोला, शहरघाटी, डहारनंगी, धर्मपुर, बरहेट बाजार , पंचकठिया होते हुए 30 जून रविवार को शहीद ग्राम भोगनाडीह पहुंचेंगे। जहां पर शहीद स्मरण सभा में स्थानीय लोगों के साथ सामियक विषयों पर चर्चा के साथ साथ ही शहीद स्थल में संताल हूल के शहीदों को श्रद्धांजलि अपर्ण करेंगे। इस पदयात्रा में जिला परिषद सदस्य निशा सबनम हांसदा, डां.संजय सिबास्टीन मरांडी, डॉ. एम सोरेन, समाजसेवी हाबिल मुर्मू, मनीष किस्कू, मखोदी सोरेन, समेरी हांसदा, मनोज मरांडी, सनातन टुडू, हेमसेल हांसदा, ईमाली मुर्मू, एमिली बेसरा, प्रेमिला मरांडी सहित सैकड़ों लोग शामिल थे। साथ ही आमड़ापाड़ा यूथ क्लब के ओर से पद यात्रा स्वागत के लिए बेंजामिन मरांडी मनवेल मुर्मू माइकल मुर्मू डेविड हेंब्रम लॉरेंस बेसरा ब्रेंथियूस मरांडी सिलवास्टर मरांडी जॉन की मरांडी पूरन मुर्मू लीलू किसको विकास मुर्मू मिकायल मुर्मू बिट्टू मरांडी मौजूद थे
0 Response to "आदिवासी यूथ क्लब ने किया पदयात्रियों का स्वागत"
एक टिप्पणी भेजें