शोषितो पीङितो मजदूरो के सशक्त आवाज थे काॅमरेड एके राय ....चन्द्रदेव महतो
रविवार, 15 जून 2025
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिन्दरी:- दिनांक 15 जून 1935 को एक ऐसे विभूति का जन्म हुआ जिनका नाम अरूण कुमार राय ।
संयुक्त संघर्ष मोर्चा सिन्दरी एके राय साहब का जन्म दिवस को मुक्ति दिवस के रूप मे मनाया गया ।
सर्वप्रथम सिन्दरी के पीडीआईएल के मुख्य द्वार पर स्थापित गोलाम्वर मे आयोजित एके राय के मुक्ति दिवस पर कर्मठ युवा विधायक चन्द्रदेव महतो ने एके राय के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लाल सलाम अर्पित किये।
इसके वाद उपस्थित सभी साथियो ने एक एक कर मलयार्पण किये।
अपने संकल्प संदेश मे विधायक चन्द्रदेव महतो ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि" एके राय शोषण पीङा से मुक्ति दिलाने वाले ऐसे बिभूति थे जिसे भुलाया नही जा सकता है।
कोयलांचल मजदूरो के पीङा और शोषण से व्यथित हो कर अभियन्ता की नौकरी को छोङ कर राजनीतिक और सामाजिक आंदोलन मे कूद पङे। तीन वार विधायक और तीन वार संसद के पद को सुशोभित किये।
मित्रो आज पुरा देश केन्द्र सरकार के गलत नीतियो के कारण बौना महसूस कर रहा है इसका निजात राय साहब के मुक्ति आंदोलन के द्वारा ही हिन्दुस्तान के शोषितो पीङितो बेरोजगारी शिक्षा और स्वास्थ्य परी लगी ग्रहण से निजात मिल सकता है।
मजदूरो के शोषण से मुक्ति दिलाने के लिए राय साहब के दर्शन और विचार को ग्रहण करने के लिए आमजन के साथ नौजवानो को आगे आना होगा।"
राय साहब एक ऐसे आंदोलनकारी थे जिनके पास न घर, न जमीन, न पैसा सिर्फ शोषितो पीङितो के रक्षा के लिए संघर्ष का हथियार था।
कार्यक्रम को सफल आयोजन मे अहम योगदान देने वालों मै भाकपा माले से
सुरेश प्रसाद, अम्बुज कुमार मंडल विमल कुमार ,सहदेव सिंह, विरिची महतो, अमर सिंह, दशरथ ठाकुर,सागर मंडल, छोटन चटर्जी, बबलू माहतो,जीतू सिंह, कांग्रेस से पुनेदु सिंह,सतेंद्र सिंह,झारखंड मुक्ति मोर्चा से अशोक माहतो,परशुराम सिंह ,रोहित मंडल,सि पि आइ एम से गोतम प्रसाद,बिकास ठाकुर मुन्ना मुखीया,राजु पांडेय, जितेंद्र सर्मा,मधु दास,ड0 हेड लाल टुडू, नुनुलाल टुडू,महालाल हासदा,ध्रुव दास,विवेक रवानी,अजय रवानी,नयन दत्ता,के साथ सेकड़ो लोग ने भाग लिए
0 Response to "शोषितो पीङितो मजदूरो के सशक्त आवाज थे काॅमरेड एके राय ....चन्द्रदेव महतो "
एक टिप्पणी भेजें